..................... इस हफ्ते अनुष्का शर्मा होंगी अस्पताल से डिस्चार्ज? विराट कोहली की बेटी पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट Anushka Sharma likely to be discharged from hospital this week and amitabh bachchan post for virat kohli daughter - Hindi Filmibeat

इस हफ्ते अनुष्का शर्मा होंगी अस्पताल से डिस्चार्ज? विराट कोहली की बेटी पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट

पावरफुल कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। 11 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने खुद इस गुड न्यूज को शेयर किया था। साथ ही उन्होंने बेटी की फोटो न क्लिक करने को लेकर फोटोग्राफर्स से खास अपील भी की। इसी के साथ विराट कोहली ने मीडिया को लग्जरी गिफ्ट्स भी भेजें। इस बीच मीडिया में लेटेस्ट खबरें आई हैं कि अनुष्का शर्मा इस हफ्ते हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकती हैं।

अनुष्का शर्मा को लेकर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा करवाई गई है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी अनुष्का व बच्ची की तस्वीर लीक न करें। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक अनुष्का शर्मा को इस हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वह रात के समय घर के लिए निकलेंगे ताकि फोटोग्राफर्स उनकी फोटो न ले सकें। वहीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली अस्पताल के पीछे के दरवाजे से ही निकलेंगे। इस दौरान सुरक्षा पर खास ध्यान रखा जाएगा।

विराट समेत क्रिकेटर्स की बेटियों पर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट

विराट समेत क्रिकेटर्स की बेटियों पर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट

अमिताभ ने पोस्ट शेयर किया जिसमें 13 ऐसे क्रिकेटर्स के नाम लिखे हैं जो बेटी के पिता हैं। इनमें सुरैश रैना, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा समेत तमाम क्रिकेटर्स के नाम हैं। साथ ही विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में जोड़ा गया। इसी पोस्ट पर अमिताभ बच्चन ने याद दिलवाया कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक बेटी के पिता हैं क्या वह कप्तान बनेंगी?

फोटोग्राफर्स से विराट-अनुष्का की अपील

फोटोग्राफर्स से विराट-अनुष्का की अपील

एक दिन पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मीडिया व फोटोग्राफर्स से अपील की थी कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए और किसी भी तरह की फोटोज न खींची जाए। हम अपना ये पल परिवार के साथ निजता के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं।

विराट-अनुष्का ने भिजवाए गिफ्ट्स

विराट-अनुष्का ने भिजवाए गिफ्ट्स

इस अपील के साथ विराट अनुष्का ने गिफ्ट्स भी भेजवाए। सोशल मीडिया पर फोटोग्राफर्स द्वारा साझा वीडियो में देखा जा सकता है।

बच्ची की फेक तस्वीर हुई थी वायरल

बच्ची की फेक तस्वीर हुई थी वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी की कुछ फेक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। विराट के भाई विकास कोहली ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसके लगातार ऐसी फोटोज वायरल होने लगी थी।

विराट कोहली के भाई ने बताई सच्चाई

विराट कोहली के भाई ने बताई सच्चाई

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने विराट व अनुष्का को बधाई देने के लिए प्रतीकात्मक फोटो का इस्तेमाल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X