#WHATTT: एक ही फिल्म में दो सुपरस्टार्स....लेकिन साथ में एक भी सीन नहीं!
कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को एक साथ देखकर काफी मज़ा आ जाता है। पहली बार दोनों को साथ में यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में शाहरूख खान के साथ देखा गया।
और अब एक बार फिर दोनों शाहरूख खान के साथ आनंद एल राय की बौने वाली फिल्म में दिखाई देंगी। लेकिन अब एक बार फिल्म के फैन्स दुखी हो जाएंगे।

खबरों की मानें तो फिल्म में अनुष्का और कैटरीना दोनों साथ में है लेकिन दोनों फिल्म में किसी भी सीन में एक साथ दिखाई नहीं देंगी। दोनों के किरदार ऐसे हैं कि कहीं पर भी फिल्म में जाकर नहीं मिलते।
शाहरूख - अनुष्का और कैटरीना पहली बार साथ में जब तक है जान में दिखाई दिए थे। हालांकि फिल्म किसी को पसंद नहीं आई थी लेकिन प्रमोशन के दौरान इन तीनों की बॉन्डिंग शानदार थी।
वहीं कैटरीना और अनुष्का एक साथ कॉफी विद करण के एपिसोड में नज़र आईं और उन्होंने बताया कि दोनों कितनी अच्छी दोस्त हैं लेकिन उनके बीच फॉरमैलिटी जैसा कुछ नहीं है। वो महीनों बात ना भी करें तो भी इतनी ही अच्छी दोस्त हैं।
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications











