#JustIn: फाइनल हुई खान ब्लॉकबस्टर की दोनों हीरोइनें...2018 का THE END!
शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और माना जा रहा था कि जल्द ही फिल्म की हीरोइन फाइनल हो जाएगी। अब जाकर फिल्म की दोनों हीरोइनें फाइनल हो चुकी हैं।
शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहली तस्वीर देखकर ही फैन्स उत्साहित थे। लेकिन सबको दिलचस्पी ये जानने में थी कि फिल्म की दोनों हीरोइनें कौन हैं।
और अब जाकर फिल्म की फाइनल स्टारकास्ट बाहर आ चुकी हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ अनुष्का शर्मा शाहरूख की दूसरी हीरोइन होंगी। जी हां, जब तक है जान के बाद, ये स्टारकास्ट एक बार फिर सबके सामने आ रही है।

फिल्म में अनुष्का शर्मा दिमाग से कमज़ोर इंसान की भूमिका में दिखेंगी जबकि कैटरीना कैफ कैटरीना कैफ के ही किरदार में दिखेंगी। फिल्म का नाम छिछोरा या छोकरा हो सकता है।
इससे पहले फिल्म का नाम बंधुआ या कैटरीना मेरी जान रखा जा रहा था। ये फिल्म शाहरूख खान के करियर के लिए काफी ज़रूरी है क्योंकि उनका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी समय से डगमगाया है।
anushka sharma katrina kaif anand rai shahrukh khan अनुष्का शर्मा कैटरीना कैफ आनंद एल राय शाहरूख खान


Click it and Unblock the Notifications