Anushka Sharma को हर जगह नजर आ रहा है डब्ल्यू, फैंस हुए हैरान, पूछा क्या है माजरा?

अनुष्का शर्मा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जो कि काफी अजीब है। जी हां, अनुष्का शर्मा को इस वीडियो में हर जगह डब्ल्यू नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ''ये किस चीज का साइन है।''
बता दें कि अनुष्का शर्मा का ये वीडियो जब शुरु होता है तो सबसे पहले वो कॉफी के कप के साथ नजर आती हैँ। वो कप में नजर डालती हैं तो उसमें डब्ल्यू लिखा हुआ होता है। इसके बाद वो मोबाइल देखती हैं तो इसमें भी उनको W लिखा हुआ दिखता है।
फिर वो नजर उठाकर ऊपर की तरफ देखती हैं तो बादल में उनको W नजर आता है। इसके बाद वो हैरान हो जाती हैँ। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''एक बड़े से डब्ल्यू के नीचे 10 करोड़ रुपए हैं।'' एक ने लिखा, ''डब्ल्यू के नीचे खजाना है धमाल वाला।''
एक का कहना था, ''डब्ल्यू फॉर वर्किंग हार्ड....माना कि आप विश्व कप के लिए उत्साहित हैं, लेकिन अभी समय है।'' एक ने लिखा, ''मतलब सेंचुरी लोड हो रहा है।'' इस तरह से लोग लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि अभी तक किसी को नहीं पता है कि अनुष्का शर्मा के इस डब्ल्यू का क्या मतलब है।
इतना तो तय है कि आने वाले समय में इसको लेकर दूसरा वीडियो भी सामने आएगा और तब ही खुलासा होगा कि अनुष्का शर्मा के इस डब्ल्यू का क्या राज है। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो मां बनने के बाद वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैँ। फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं कि एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर आएं।


Click it and Unblock the Notifications