फोर्ब्स अंडर 30 लिस्ट में सिर्फ अनुष्का हैं शामिल, फैन्स के लिए गुड न्यूज
बॉलीवुड में अगर गॉडफादर नहीं है तो पैर जमाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन साथ ही कहते हैं ना टैलेंट हो तो आदमी कभी भी कहीं भी पहुंच सकता है। टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता। अनुष्का शर्मा इसकी परफेक्ट उदाहरण है। उन्होंने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की और बॉलीवुड में डेब्यू शाहरूख खान के साथ किया। शाहरूख खान के साथ डेेब्यू भी किया और तारीफें भी जमकर बटोरीं। अब अनुष्का शर्मा को एक और सफलता मिली है जी हां उन्हें फोर्ब्स एशिया 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का 30वां स्थान है। इस लिस्ट में कुछ नया करने या अपने क्षेत्र में कुछ अलग हटकर काम करने वाले लोगों को जगह दी गई है, जो खासकर अपने बिज़नस व एशिया को बेहतर बनाने के लिए बदलाव ला रहे हैं।

अनुष्का शर्मा एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन गई हैं और उन्होंने एन एच 10, फिल्लौरी और परी जैसी फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं। अनुष्का शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म परी भी बॉलीवुड की सबसे अच्छी हॉरर फिल्मों में शुमार की गई है। परी की रीमेक तमिल में भी बनेगी।
इसके पहले एनएच 10 भी तमिल में बन रही है जिसमें तृषा लीड रोल में हैं। अनुष्का शर्मा का इस लिस्ट में होना कहीं से शॉकिंग नहीं है क्योंकि वो इसे साबित भी कर चुकी हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications