भारतीयों की पसंद सन्नी नहीं अनुष्का
कैटलॉग पोर्टल ख्वाब डॉट काम द्वारा किए गए नये सर्वेक्षण के मुताबिक, दिसम्बर 2012 और जनवरी 2013 में स्त्रियों की श्रेणी में अनुष्का शर्मा को भारतीयों ने इंटरनेट पर सबसे अधिक ढूंढ़ा है।
पहले यह खिताब सन्नी लियोन के नाम था जिसके कारण भारतीयों की आलोचनाएं भी काफी हुई थीं। कहा जा रहा था कि भारतीय लोग छुप-छुप कर पोर्न फिल्मों को देखते हैं इसलिए सन्नी लियोन को खोजते हैं लेकिन अब इस बार अनुष्का को खोजकर लोगों ने सबका मुंह बंद करा दिया है।
अनुष्का की लोकप्रियता का कारण शायद उनकी लगातार फिल्मों का आना है वो भी बड़े बैनर और बड़े सितारों के साथ। लोगों को वो अच्छी लगती हैं यह बात तो साबित हो गयी हैं लेकिन फिल्म को जानने वाले कह रहे हैं कि अनुष्का का चेहरा इंडियन और मार्डन दोनों टच लिये हुए हैं इसी कारण उनकी लोकप्रियता ज्यादा है। वो जितनी खूबसूरत साड़ी में लगती हैं उतनी ही प्यारी बिकनी में भी।
अनुष्का ने साल 2008 में यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। इस फिल्म में उनका रोल बेहद ही सीधा-सादा था। लेकिन इस फिल्म की सलवार-कमीज वाली अनुष्का ने तब से आज तक 8 फिल्मों में काम किया है।जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट ही रही हैं। वैसे इस सर्वे में जहां भारतीयों ने अनुष्का को अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा खोजा है तो वहीं हीरों में सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है।
मालूम हो कि अनुष्का इन दिनों आमिर खान के साथ फिल्म पीके की शूटिंग में व्यस्त हैं। आमिर के साथ वो पहली बार फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म में उनके आमिर के साथ हॉट सींस भी है। जो कि अभी से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
