विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बोला अपना लकी चार्म..पढ़िए पूरी खबर
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अनुष्का शर्मा मेरी लकी चार्म है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही एक ऐसे कपल हैं जो ना अपने रिश्ते को छिपाते हैं और ना इसके बारे में खुलकर बात करते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर साथ में कोई मैच हो या मूवी प्रीमियर साथ में नजर आते हैं।
[ब्लॉकबस्टर धमाका FINAL है.. एक फिल्म में 2 सुपरस्टार्स.. सलमान खान और.... ]
हाल में एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने खुलकर अपने और अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते पर बात की । उन्होंने अनुष्का शर्मा को अपना लकी चार्म भी बताया। विराट कोहली पहले भी कई मौकों पर हालांकि बोल चुके हैं कि अनुष्का शर्मा उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं।

दरअसल हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे अनुष्का शर्मा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "जब हम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर था तब अनुष्का मेरे साथ थी और मुझे टेस्ट टीम के कप्तान की जिम्मेदारी मिली। वो मेरी जिंदगी का काफी महत्वपूर्ण समय था। मैंने और अनुष्का ने इस खास पल को साथ बिताया था।"
उन्होंने साथ ही ये ही कहा कि "मैं इतना भावुक हो गया था कि रोने लग गया था। अनुष्का तब मेरे साथ थी और ये मैं कभी नहीं भूल सकता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











