Virat Kohli के साथ उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहीं हैं Anushka Sharma, बेटी वामिका भी आई नजर

Anushka Virat in Uttrakhand- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उन कपल्स में से एक हैं जो कि लगातार चर्चा मं रहते हैं। इन दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इस वक्त ये दोनों सितारे साथ में छुट्टियां बिता रहे हैं और तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। क्रिकेट विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड में नजर आ रहे हैं, दोनों छुट्टियां मना रहे हैं। इन तस्वीरों की बात करें तो एक में अनुष्का ने वामिका को अपनी बाहों में ले रखा था और विराट उनके बगल में चल रहे थे।
दोनों ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे। इन तस्वीरों को एक फैन अकाउंट पर साझा किया गया है लेकिन धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। कई और तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें अनुष्का और विराट कोहली ने मैचिंग ब्लैक स्वेटशर्ट पहनी थी और एक पेड़ के नीचे बैठे थे।
बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उन सितारों में से एक हैं जो कि अपनी रोमांटिक तस्वीरें से लोगों का दिल जीतते हैं। वर्कफ्रंट पर अनुष्का शर्मा की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
ये पहली बार होगा जब अनुष्का शर्मा किसी फिल्म में एक रियल लाइफ किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। उन्होने इसके लिए काफी मेहनत की है। बात करें तो विराट कोहली की तो वो अभी अभी टी-20 विश्वकप से फ्री हुए हैं और उन्होने शानदार परफॉर्मेंस की थी। हालांकि टीम इंडिया इसके फाइनल तक नहीं पहुंच पाई।


Click it and Unblock the Notifications











