ऐश्वर्या राय का साथ पाकर खुश हैं अनुष्का!
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आजकल काफी खुश नजर आ रही हैं। हों भी क्यूं न, उनकी फिल्म पीके जो रिलीज होने वाली है। वहीं, करण जौहर की अगली फिल्म में भी अनुष्का, रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ नजर आएंगी। करण जौहर की इस फिल्म का नाम है 'ऐ दिल है मुश्किल'।

अनुष्का का कहना है कि फिल्म में पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की भूमिका बहुत हटकर है। अनुष्का ने कहा, 'हां, मैं करण जौहर की अगली फिल्म में काम कर रही हूं, जिसमें रणबीर कपूर और ऐश्वर्या भी हैं। मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।'
अनुष्का ने कहा कि, 'मैं करण की फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं। यह बढ़िया बात है कि मैं रणबीर और करण के साथ दोबारा काम कर रही हूं। साथ ही इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मुझे खुशी है कि वह फिल्म में हैं।'
आपको बता दें, अनुष्का और रणबीर इससे पहले अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बांबे वेलवेट' में साथ काम कर चुके हैं, जो मई 2015 में रिलीज होनी है। जबकि 'ऐ दिल है मुश्किल' तीन जून, 2016 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications