..................... Anushka Sharma is going to make a comeback in Bollywood films and web series! बॉलीवुड में जल्दी वापसी करने वाली हैं अनुष्का शर्मा - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में जल्दी वापसी करने वाली हैं अनुष्का शर्मा, फिल्मों और वेब सीरीज से करेंगी बड़ा धमाका!

अभिनेत्री अनुष्का जब से मां बनी हैं वो कैमरे से दूर हैं और लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी है। उन्होने कुछ महीनों पहले बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका है। अनुष्का शर्मा उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होने अपने करियर में कई धमाकेदार फिल्में दी हैं और लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन साझा की है। इस वक्त उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि सभी को खुश कर देगी।

दरअसल अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और लगातार कई दमदार प्रोजेक्ट्स का वो हिस्सा बनेंगी। खबर है कि वो तीन प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं,

anushka sharma, अनुष्का शर्मा

जिनमें से दो नाटकीय परियोजनाएं होंगी और वह एक बेहद माउंटेड ओटीटी मूल फिल्म में भी दिखाई देंगी जो भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक इन प्रोजेक्ट्स को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसा होने जा रहा है।

अनुष्का शर्मा फिल्मों के साथ साथ ओटीटी पर कमाल करने के लिए आ रहीं हैं। अनुष्का शर्मा ने सुलतान, संजू और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर्स में काम किया है और उनको पता है किस तरह के किरदार में लोग उनको पसंद करते हैं।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की थी और इस वक्त उनकी एक बच्ची है जिसका नाम वामिका है। वामिका काफी चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं। अनुष्का शर्मा काफी जल्दी अपने प्रोजेक्ट्स का ऐलान करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X