अनुष्का शर्मा की अगली प्रोडक्शन फिल्म भी फाइनल..जानिए Detail
अनुष्का शर्मा की अगली प्रोडक्शन फिल्म फाइनल हो गई है। जानिए फिल्म की डिटेल।
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने करियर के गोल्डन पीरियड से गुजर रही हैं। पिछले साल आई उनकी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और सुलतान दोनों ही ब्लॉकबस्टर रही। इस साल आई फिल्म फिल्लौरी में भी फ्रेंडली भूत के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया है।
[ POSTER: सलमान खान की नई 'बजरंगी' फिल्म.. फैंस के लिए खास सरप्राइज!]
फिल्लौरी अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन की फिल्म थी। अनुष्का शर्मा का प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म अब अपनी फिल्म की तैयारियों में जुट गई है। जी हां अनुष्का शर्मा एक और फिल्म प्रोड्यूस करने वाली हैं और ये पूरी तरह से लव स्टोरी होगी।

अनुष्का शर्मा की इस अगली फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू हो जाएगी। ये फिल्म महंगी होगी और इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में की जाएगी। फिल्म को को-प्रोड्यूस KriArj एंटरटेनमेंट करेगी जिसके फाउंडर अर्जुन एन कपूर हैं।
अनुष्का शर्मा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि "हमारी कोशिश होगी कि हम ऐसी कहानी लेकर आएं जिसका मतलब भी हो लोगों के दिल में घर कर जाए। इसके कंटेट पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।"


Click it and Unblock the Notifications











