Anushka Sharma Birthday: सफल एक्ट्रेस के साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं अनुष्का शर्मा, जानिए नेटवर्थ

Anushka Sharma Birthday: आज अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और शुरुआत शानदार रही इसके बाद उन्होंने इतनी फिट दी की आज वह एक सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। तो आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बता रहे हैं उनकी नेटवर्थ के बारें कुछ खास बातें।
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अभिनय की दुनिया में कम नजर आई हैं। शादी के बाद ऐसा देखने को मिला है, लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत कई सारी फिल्में बनी हैं जिन्होंने अच्छी कमाई भी की है।
जाहिर है कि एक्टिक के अलावा अनुष्का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है और अनुष्का खुद भी अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्मों का प्रमोशन करती नजर आती हैं, इसके अलावा वे कई सार एड भी शूट्स करती हैं। तो जाहिर है कि अच्छी खासी कमाई करती हैं एक्ट्रेस।
तो ऐसे में अगर हम अनुष्का की कुल नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 256 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक फिल्म के लिए एक्ट्रेस करीब 15 करोड़ रुपये लेती हैं, अनुष्का को फिल्मों से लेकिन उतना पैसा नहीं मिलता ना वे साल में ज्यादा फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं।
लेकिन एक्ट्रेस के बारे में कहा जा सकता है कि वे ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य इनवेस्टमेंट्स से पैसे बनाती हैं, अपने प्रोडक्शन हाउस में जिन फिल्मों का मुनाफा होता है उसमें भी अनुष्का शर्मा का हिस्सा होता है तो ऐसे में पैसे की तो कोई कमी नहीं है बर्थडे गर्ल के पास।
मंहगे शौक रखने वाली एक्ट्रेस एक क्लोदिंग ब्रांड की भी मालकिन हैं, उनके इस ब्रांड का नाम NUSH है और वे खुद भी इसके एडशूट्स करना पसंद करती हैं। इसके अलावा कुछ अपार्टमेंट्स की भी मालकिन हैं। एक्ट्रेस भले ही साल में फिल्में कम करें या ना करें उनके पास कमाई के तमाम श्रोत हैं तभी तो हैं अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की पावरफुल एक्ट्रेस में से एक। खैर आज के खास दिन पर हमारी तरफ से अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications
