मैक्सिम मैग्जीन के लिए अनुष्का ने धरा हॉट अवतार
लगता है अपनी समकालीन अभिनेत्रियों की तरह अनुष्का शर्मा को भी हॉट दिखने का बुखार चढ़ गया है तभी तो मैडम ने मैक्सिम मैग्जीन के कवर पेज के लिए बेहद ही बोल्ड अंदाज में फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में अनुष्का शर्मा बेहद ही उत्तेजक अंदाज में हैं। यूं तो अनुष्का को लोग हॉट अभिनेत्री कहते ही है लेकिन इस बार के फोटोशूट को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने वाले हैं।
अनुष्का ने फोटोशूट में बिकनी स्टाइल की ड्रेस पहनी है और बेहद बोल्ड पोज में नजर आ रही है। यशराज की खोज अनुष्का शर्मा फोटोशूट में काफी आकर्षक भी लग रही है। अनुष्का की गिनती सेक्सी अभिनेत्रियों में करते हैं।
अनुष्का ने साल 2008 में यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। इस फिल्म में उनका रोल बेहद ही सीधा-सादा था। लेकिन इस फिल्म की सलवार-कमीज वाली अनुष्का ने तब से आज तक 8 फिल्मों में काम किया है।जिनमें से पहली फिल्म को छोड़कर उन्होंने हर फिल्म में लिपलॉक सींन दिया है जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई लेकिन अनुष्का ने देखा कि इस तरह के सींस से उनकी टीआरपी लगातार बढ़ रही है इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना किसिंग अभियान जारी रखा है लेकिन अब उनका फोटोशूट भी जताने के लिए काफी है कि वो बेहद ही बोल्ड अवतार भी धारण कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
