..................... Anushka Sharma huge weight weight gain and bloated face in second pregnancy shockes fans say she will not come back to films - Hindi Filmibeat

दूसरी प्रेग्नेंसी में क्या से क्या हो गई अनुष्का शर्मा, बढ़ा हुआ वजन देख लोग बोले- यहां से कमबैक मुश्किल है...

Anushka Sharma, Virat Kohli

Anushka Sharma Weight Gain: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई हैं। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से अभी तक ये न्यूज़ कंफर्म नहीं की गई हैं। हालांकि हर किसी को इसी बात का इंतजार है कि अनुष्का शर्मा अपना दूसरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक और गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर करें।

इसी बीच अब अनुष्का शर्मा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद हर किसी की नजर उनके बढ़े हुए वजन पर जाकर थम गई है। एक्ट्रेस फिलहाल फिल्मों से दूर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ ही ज्यादा से ज्यादा फैमिली टाइम बिताती दिखाई देती हैं।

बुधवार को अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी ने केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में बॉलीवुड ग्लैमर का तड़का लगाया। मैच के दौरान अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान नेटिजंस अनुष्का शर्मा के बेट गेन के चर्चे करते हुए कह रहे है कि हसीना ने दूसरी प्रेग्नेंसी में जो वेट गेन किया है उसके बाद पुरानी फिगर में उनका कमबैक काफी मुश्किल है।

आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहला ही दिन किसी फिल्मी कहानी की तरह रहा। यहां भारत ने पहले साउथ अफ्रीका को सिर्फ 55 रनों पर ढेर कर कमाल कर दिया तो इसके बाद अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया सिर्फ 153 रनों पर खुद ढेर हो गई। एक समय भारत का पलड़ा इस मैच में भारी दिख रहा था लेकिन अब मैच बराबरी पर आ गया है और पहली पारी के आधार पर 98 रनों की बढ़त लेने वाली टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम के दूसरी पारी में भी 3 विकेट झटक लिए हैं, जबकि स्कोरबोर्ड पर अभी 62 रन ही हैं और मेजबान टीम अभी भी 36 रन पीछे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X