'वाकई में अनुष्का हॉट एंड सेक्सी है'
मैक्सिम मैग्जीन के कवर पेज के लिए अनुष्का के हॉट अंदाज को देखकर उनके चाहने वालें बेहद खुश हैं। ऐसे ही एक अनुष्का के दीवाने रवि कुमार ने अनुष्का की खबर पढ़ने के बाद वनइंडिया से कहा कि कोई संदेह नहीं कि अनुष्का काफी हॉट और सेक्सी हैं। मैं तो आज ही मैक्सिम मैग्जीन खरीदने जा रहा हूं। आज की सभी अभिनेत्रियों में अनुष्का शर्मा वाकई में काफी फ्रेश और ग्लैमरस है। वो एक अच्छी अदाकारा भी है तभी तो मैं उसे काफी पसंद करता हूं।
मालूम हो कि अनुष्का शर्मा ने मैक्सिम मैग्जीन के कवर पेज के लिए बेहद ही बोल्ड अंदाज में फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में अनुष्का शर्मा बेहद ही उत्तेजक अंदाज में हैं। अनुष्का ने फोटोशूट में बिकनी स्टाइल की ड्रेस पहनी है और बेहद बोल्ड पोज में नजर आ रही है। यशराज की खोज अनुष्का शर्मा फोटोशूट में काफी आकर्षक भी लग रही है।
आपने पाठकों की राय पढ़कर समझ लिया होगा कि वाकई में अनुष्का को फोटो शूट किस तरह असर कर गया है। लोग मैंग्जिन को खरीदने को भी तैयार हो गये हैं। और शायद यही अनुष्का और मैक्सिम मैग्जीन वाले भी चाहते थे।कहना गलत ना होगा कि वाकई में अनुष्का मटरू की बिजली नहीं लोगों के दिलों की बिजली हैं। अपने चाहने वालों का रिस्पांस देखकर निश्चित तौर पर अनुष्का भी फूली नहीं समा रही होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
