फिल्मों में वापसी से पहले अनुष्का शर्मा का फोटोशूट वायरल, हॉट Video और तस्वीरों से इंटरनेट पर छाईं !
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। लेकिन लगता है वह दोबारा फिल्मों की एंट्री की तैयारियां कर रही हैं। इसी राह में फिर उतनी ही फिट और उतना ही स्टाइलिश लुक में अनुष्का शर्मा का फोटोशूट सामने आया है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम से लेटेस्ट हॉट फोटोशूट शेयर किया है। ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं। हर किसी को अनुष्का शर्मा का ये लुक खूब पसंद आ रहा है।
अनुष्का शर्मा ने फोटोशूट करवाते हुए वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कैसे अपना फोटोशूट करवाती हैं और इन सबके लिए उन्हें क्या क्या करना पड़ता है। इसके साथ ही तस्वीरें भी अनुष्का शर्मा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।


Click it and Unblock the Notifications











