बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, फैंस फिदा- देंखे क्यूट तस्वीरें
बीते दिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती दिख रही है। एयरपोर्ट पर एक फैंस द्वारा ली गई इन तस्वीरों में अनुष्का अपनी बेटी वामिका को गोद में उठाए दिख रही हैं, जबकि पिता विराट कोहली लगेज और बैग लेकर पीछे चल रहे हैं। फैंस इस जोड़ी की सादगी को देखकर बेहद खुश हैं और इनकी तारीफ कर रहे हैं।
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कई फैंस विराट को इतने सारे बैग्स लिए देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'परफेक्ट parents'। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा- 'Life of a typical dad!'..

बिना किसी nanny या मदद के अनुष्का- विराट को अपनी बेटी के साथ यूं देखकर फैंस काफी हैरान भी हैं.. और खुश भी। बता दें, इसी वर्ष 11 जनवरी को विराट और अनुष्का के घर में नन्ही परी आई, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











