अनुष्का शर्मा ने बना दी जोड़ी
मुंबई। अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में आपने उन्हें शाहरुख खान के साथ देखा। लगातार कई धमाकेदार फिल्में देने वाली अनुष्का ने हाल ही में एक जोड़ी बना दी है, जो बहुत जल्द पर्दे पर बड़ा धमाका करेगी। यह जोड़ी है निर्देशक अनुराग कश्यप और शाहरुख खान की। जी हां इन दोनों को मिलाने के लिये अनुष्का ने काफी अहम भूमिका निभायी।
हाल ही में अनुष्का ने अनुराग की नई फिल्म बॉम्बे वेलवेट साइन की। तभी से फिल्म के हीरो की तलाश शुरू हो गई। अनुराग और अनुष्का ने स्क्रिप्टि पढ़ी और गहन विचार किया। लंबे विचार के बाद अनुष्का ने कहा कि इस फिल्म के लिये सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान ही फिट रहेंगे। अनुराग ने कहा यह कैसे संभव है, क्योंकि शाहरुख के पास तो समय ही नहीं है।
बॉम्बे मिरर की खबर के अनुसार अनुष्का ने उसी समय अनुराग से वादा किया कि वो उनकी जोड़ी एसआरके के साथ जरूर बनायेंगी। फिर क्या था, अनुष्का ने लंदन में एक मीटिंग रखी। शाहरुख इतने ज्यादा बिजी थे कि उन्होंने पहले ही अनुराग को सॉरी कह दिया था, लेकिन अनुष्का का जादू ऐसा चला कि दोनों उस मीटिंग में पहुंचे और बैठ कर स्क्रिप्ट डिसकस की। फिर क्या था बन गई जोड़ी। बहुत जल्द अनुराग कश्यप अपनी आने वाली इस फिल्म के लिये स्टारकास्ट घोषित करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












