..................... Anushka Sharma healthy body after second pregnancy shocks fans netizens comeback in bollywood impossible - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा का बदला चेहरा और शरीर देख चौंके लोग, बोले- यहां से फिल्मों में वापसी मुश्किल है..

Anushka Sharma Virat Kohli

Anushka Sharma Viral Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दो फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस हेल्दी दिख रही हैं। इनमें उनका चेहरा भी भरा-भरा हुआ दिखाई दे रहा है। पहले की फोटोज के मुकाबले अब अनुष्का शर्मा काफी ज्यादा बदली हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि, कुछ फैंस को अनुष्का का ये रूप पसंद आ रहा है तो कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस की बढ़ती हुई उम्र अब चेहरे पर झलकने लगी है।

अनुष्का शर्मा का वजन दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के बाद ज्यादा पता चलने लगा है। हालांकि, इन फोटोज में भी अनुष्का शर्मा काफी क्यूट दिख रही हैं। ये फोटोज RCB और CSK के बीच हुए मैच के बाद की हैं।

अनुष्का शर्मा की वायरल तस्वीरों के कारण नेटिजंस तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि अनुष्का को देखकर लगता है कि यहां से फिल्मों में वापसी मुश्किल है। इसके साथ ही सोशल मीडिया गलियारा ऐसे ही तमाम कमेंट से पटा दिखाई दे रहा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दोनों बच्चे अकाय और वामिका को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। कपल ने भले ही अपने दोनों बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन फैंस अक्सर उनके बारे में जानने को एक्साइटेड रहते हैं। हालांकि इस बीच विराट कोहली का एक दिल तोड़ देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट के बारे में बात की। जिसे सुनने के बाद उनके लाखों को बड़ा झटका लगा। इसमें वह कहते हैं कि, 'एक खिलाड़ी के रूप में, हमारे करियर की एक एक्सपायरी डेट होती है। मैं बस पीछे की ओर काम कर रहा हूं, मैं हमेशा के लिए नहीं खेल सकता। मुझे यकीन है कि तब तक मुझे कोई पछतावा नहीं होगा। जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना सब कुछ दूंगा, लेकिन एक बार जब मैं खेल लूंगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X