बिजली अनुष्का चाहती हैं उन्हें मिले अटेंशन

Anushka Sharma
'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली ही फिल्म से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। शाहरुख खान के साथ अपनी पहली ही फिल्म कर के अनुष्का ने खुद को बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया था। अनुष्का का नेचर कुछ शांत सा और बहुत कम बोलने वाला है लेकिन इसके बावजूद अनुष्का का मानना है कि एक कलाकार होने के नाते वो भी चाहती हैं कि लोग उनकी तारीफ करें और उनकी तरफ आकर्षित हों।

अनुष्का शर्मा इस समय इमरान खान के साथ मटरु की बिजली का मंडोला फिल्म कर रही हैं और ये फिल्म इस साल 11 जनवरी को रिलीज होगी। अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "सभी कलाकार इस समय सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं। मैं एक सेना परिवार से ताल्लुक रखती हूं और कभी भी चकाचौंध की ओर आकर्षित नहीं हुई लेकिन फिल्म जगत ने मुझे ऐसा बना दिया है कि अब मैं भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हूं। अगर लोग मेरी तरफ ध्यान ना दें तो मैं अपना काम ठीक से नहीं कर सकती।"

अनुष्का ने आगे कहा "आपको अपनी सफलता को इस तरह यूज करना चाहिए कि आपका काम और बेहतर तरीके से हो सके। मैं सफल होना चाहती हूं ताकि अपना काम अपनी तरीके से कर सकूं। आपको अपने स्टारडम का प्रयोग करके लोगों को थियेटर तक लाना चाहिए। अपना काम करना चाहिए और अपने काम से काम रखना चाहिए सिर्फ यही रास्ता एक इंडस्ट्री में रहने का।" अनुष्का ने आगे कहा कि इस इंडस्ट्री में आने से पहले वो इसे बहुत खराब मानती थीं लेकिन इसमें आने के बाद उन्हें लगा कि ये खराब नहीं है। अनुष्का फिल्हाल 'मटरु की बजली का मंडोला' को लेकर काफी उत्साहित हैं और पूरी कोशिश में हैं कि इस किरदार से वो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X