Anushka Sharma Troll- आरसीबी के हारते ही फ्लाइंग किस पर ट्रोल हुईं अनुष्का, लोग बोले- 'पनौती है'

21 मई को हुए आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंज बैंगलोर को हर दिया है और इसके बाद एक बार फिर से बैंगलोर का आईपीएल ट्रॉफी के जीतने का सामना अधूरा रह गया है।
हालांकि इसके बाद लोगों ने फिर से सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को बुरी तरह से ट्रोल किया है और उनको पनौती तक बता डाला है। जी हां, अनुष्का शर्मा इस मैच को देखने के लिए मैदान पहुंची थीं और इसके बाद लोगों का निगाहें उनपर जमीं रहीं।
हालांकि विराट कोहली ने गजब का खेल दिखाते हुए इस मैच में शतक जड़ा और अपनी टीम का स्कोर 197 तक पहुंचा दिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि ये एक अच्छा टोटल है। विराट कोहली के शतक मारते ही अनुष्का शर्मा शर्मा खड़ी हो गईं और एक के बाद एक विराट कोहली को फ्लाइंग किस देने लगीं।
Recommended Video
हालांकि बाद में शुभमन गिल के शतक के चलते बैंगलोर मैच हार गई। इसके बाद लोग अनुष्का शर्मा को इसका जिम्मेदार मान रहे हैँ। एक ने लिखा है, तुम लोग सिर्फ किस किस खेलो, ट्रॉफी कभी नहीं लाना।
एक का कहना था, ''ये जब भी आती है आरसीबी हार जाती है .........किस घर पर दो..बाकी भी प्लेयर ही उनकी भी फैमिली मैच देखने आती ये पर ये सारी चीज मैच के बाद करो यार... जेंटलमेन गेम भूल गए कोहली इंडिया को रिप्रेजेंट करता है या ये क्या रिप्रेजेंट करता है।''
एक का कहना था, ''ये पनौती मैच देखने क्यों आई।'' एक ने लिखा, ''और एक बार फिर से इन लोगों ने सिर्फ दिल ही जीता।'' इस तरह से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और अनुष्का शर्मा की जमकर खिंचाई की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications