..................... Anushka Sharma got Success through Shahrukh Khan feels NH10 actor - Hindi Filmibeat

Exclusive- 19 साल में अनुष्का को मिल गये शाहरुख, मैं रह गया पीछे!

19 साल की थीं अनुष्का शर्मा जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से और पहली ही फिल्म से अनुष्का शर्मा की किस्मत चल निकली। वहीं दूसरी तरफ एक ऐसे एक्टर भी हैं जिन्होंने 19 साल में ही बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन वो इस रेस में काफी पीछे रह गये। हम बात कर रहे हैं नील भूपालम की जिन्होने हाल ही में अनुष्का के साथ एनएच10 में काम किया है।

अनुष्का शर्मा और नील भूपालम ने एनएच10 में मुख्य किरदार निभाए हैं और फिल्म को काफी सफलता भी मिली है। सिर्फ क्रिटिक्स ने ही फिल्म को नहीं सराहा बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉंस मिला है। नील ने फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए एक बहुत ही रोचक बात बताई कि उन्होने भी उसी उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरु किया था जब अनुष्का ने किया था।

नील ने बताया- "एक दिन मैं टीवी पर अनुष्का का इंटरव्यू देख रहा था और तब मुझे पता चला कि उन्होंने भी 19 साल में अपना किरयर शुरु किया था और मैं हैरान रह गया। मैं भी 19 साल का था जब बॉलीवुड में आया था। बस फर्क इतना है कि अनुष्का ने सुपरस्टार्स के साथ करियर शुरु किया और उन्हें काफी कमर्शियल सफलता मिली। मुझे नहीं।"

"एनएच10 के बाद उम्मीद है कि मैं भी अपने करियर को ऊंचाइयों तक पहुचा पाउंगा। खुशी है कि अनुष्का शर्मा के साथ काम करने का मौका मिला।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X