सेल्स टैक्स नोटिस मामले में Anushka Sharma की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है पूरा मामला

Anushka Sharma Sales Tax Issue: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। ज्यादातर विवादों से दूर रहने वाली अनुष्का शर्मा सेल्स टैक्स केस की वजह से कई बार खबरों में आ चुकी हैं। अनुष्का शर्मा का नाम सेल्स टैक्स नोटिस 2012-13 और 2013-14 में आ चुका है। अनुष्का शर्मा ने सेल्स टैक्स नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
अनुष्का की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र वैल्यू एडेड टैक्स अधिनियम पर फैसले के विरोध में जाकर अपील कर सकती हैं। कोर्ट ने अनुष्का को किसी भी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया है। नितिन जामदार और अभय आहूजा की बेंच ने इस फैसले को सुनाया है।
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने महाराष्ट्र मूल्य वर्धित टैक्स एक्ट के तहत 2012 से लेकर 2016 के बीच में बिक्री कर उपायुक्त के चार आदेश को चैलेंज किया था, जो कि मूल्यांकन सालों के लिए टैक्स की मांग से जुड़े थे। वहीं, बिक्री कर विभाग ने अपनी शिकायत में बॉम्बे हाईकोर्ट से कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं।
बिक्री कर विभाग ने अदालत में पहले कहा था - 'अनुष्का शर्मा अवॉर्ड्स शो या फिर स्टेज पर पर कॉपीराइट की पहली मालिक थी और इसी वजह से इससे जो भी इनकम होती है तो बिक्री कर को उसका भुगतान करना उनकी जिम्मेदारी है।' दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने अनुष्का से 12.3 करोड़ रुपये की कमाई पर 1.2 करोड़ रुपये का टैक्स लगाने का आदेश दिया था।
वहीं, साल 2013-14 में अनुष्का पर 17 करोड़ रुपये की कमाई पर 1.6 करोड़ रुपये का टैक्स लगाया गया था। इस मामले में अब आने वाले अपडेट पर हर किसी की निगाहें टिकी हैंय़। फिलहाल अनुष्का शर्मा को इस केस में कोई राहत नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications