..................... Anushka Sharma Gives Glimpse Into Akaay and Vamika First Rakshabandhan Celebration - Hindi Filmibeat

Anushka Sharma ने अपने बच्चों अकाय और वामिका के पहले रक्षाबंधन की दिखाई झलक, अनदेखी फोटो की शेयर

Anushka Sharma

Anushka Sharma Kids Akaay Vamika Rakshabandhan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, जो अब दो खूबसूरत बच्चों की मां हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चों वामिका और अकाय के पहले रक्षाबंधन की पहली झलक दी है।

इस साल फरवरी में अपने बेटे अकाय का स्वागत करने वाली एक्ट्रेस ने काले और सफेद बटनों वाली दो दिल के आकार की बुनी हुई राखियों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की और अपने फैंस और फॉलोवर्स को त्योहार क मौके पर शुभकामनाएं दीं। इनमें से एक राखी नारंगी रंग की है और दूसरी हरे रंग की है। खैर, ये राखियां साफ तौर पर हाथ से बनी हुई दिख रही हैं जिसने रक्षाबंधन के त्योहार को और भी खास बना दिया।

वैसे, अनुष्का और विराट दोनों ही अपने बच्चों के चेहरे मीडिया में न दिखाने के मामले में साफ रहे हैं और अपनी बेटी वामिका को लेकर इन सभी सालों में इसी नियम का सख्ती से पालन किया है। यह कपल पिछले कुछ समय से लंदन, यूनाइटेड किंगडम में रह रहा है।

अनुष्का, अपने बच्चों के चेहरे दिखाए बिना भी कई बार अपने बच्चों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। पिछले साल जनवरी में एक्ट्रेस की शेयर की गई एक तस्वीर में, अनुष्का को बेटी वामिका को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए देखा गया और आगे उन्होंने कहा कि उनकी बेटी वामिका के जन्म के बाद से उनका दिल बहुत बड़ा हो गया है।

अनुष्का और विराट, जिन्हें उनके फैंस बड़े प्यार से 'विरुष्का' कहते हैं, अपनी रिलिजियस विजिट के लिए भी जाने जाते हैं। जब बी टाउन के कई सेलेब्रिटीज़ अंबानी की शादी में मौज-मस्ती करते नज़र आए, तो इस जोड़े को लंदन में कृष्णदास के 'कीर्तन' में देखा गया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। वहीं विराट भी एक राजकुमार की तरह आए और अपनी प्रिसेंस को ब्याह कर ले गए। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी और उसके बाद भारत में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिए जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं।

Read more about: anushka sharma virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X