अनुष्का शर्मा ने सुनील गावस्कर को दिया मुंहतोड़ जवाब- 'मुझे क्रिकेट में घसीटना कब बंद किया जाएगा?'

गुरुवार रात खेले गए आईपीएल मैच में आरसीबी को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। विराट के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठे। वहीं, कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के निजी जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। अब अनुष्का शर्मा ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। अनुष्का ने लिखा- मुझे क्रिकेट में घसीटना कब बंद किया जाएगा, पता नहीं!

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसका विरोध किया है। कुछ लोगों ने कहा कि गावस्कर जैसे महान बल्लेबाज से इस तरह के शब्दों और भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्हें विराट और अनुष्का से माफी मांगनी चाहिए।

Anushka Sharma

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट डालते हुए लिखा- "मिस्टर गावस्कर, यह बात सही है कि आपने जो कहा वह अच्छा नहीं था, लेकिन मुझे अच्छा लगेगा यदि आप यह बता सकें कि पति के खेल के लिए आपने उसकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए ऐसा बयान देने के बारे में क्यों सोचा? मैं जानती हूं कि इतने सालों में आपने कमेंटरी के दौरान किसी भी क्रिकेटर की निजी जिंदगी का सम्मान किया है। क्या आपको नहीं लगता कि आपको उसी तरह का सम्मान मेरे और हमारे लिए रखना चाहिए था?"

अनुष्का ने आगे लिखा- "मुझे यकीन है कि बीती रात मेरे पति के प्रदर्शन पर कमेंट करने के लिए आपके जेहन में कई वाक्य और शब्द होंगे या आपके शब्द केवल तभी मायने रखते हैं जब उनमें मेरा नाम आया हो?"

अंत में एक्ट्रेस ने लिखा- "यह 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं। कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा टिप्पणियां नहीं की जाएंगी? आदरणीय मिस्टर गावस्कर, आप एक महान हैं, जिनका नाम इस जेंटलमेन गेम में ऊंचा स्थान रखता है। मैं बस आपको बताना चाहती थी कि जब आपने ऐसा कहा तो मुझे कैसा लगा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X