..................... Anushka Sharma to get a wax statue with an interactive feature at Madame Tussauds Singapore - Hindi Filmibeat

मैडम तुसाद सिंगापुर में खास फीचर के साथ नजर आएगा अनुष्का शर्मा का वैक्स पुतला

By Salman

Recommended Video

Anushka Sharma's talking STATUE at Madame Tussauds | FilmiBeat

बॉलीवुड में काफी कम ऐसे कलाकार है जो कि मैडम तुसाद में दिखते है। जिनकी पॉपुलैरिटी बढ़ जाती है उनका वैक्स पुतला मैडम तुसाद में लगाया जाता है। हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद सिंगापुर में लगाया जाएगा जिसपर काम चल रह है। बता दें कि अभिनेत्री भारत में काफी ज्यादा फेमस है और उनकी अच्छी खास फैन फॉलोविंग है। इसका मतलब ये है कि अब अभिनेत्री भी इस म्यूजियम का हिस्सा बनने वाली है।

बता दें कि इस पुतले में कुछ खास फीचर्स भी लगाए जाएंगे जो कि इसके पहले वहां कुछ सेलेब्रेटीज जैसे रोनाल्डो के वैक्स पर लगाए थे। इस बात की जानकारी जबसे अनुष्का के फैंस को हुई है वो काफी ज्यादा खुश है और इस खबर को हम हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक बता रहे है।

anushka sharma, अनुष्का शर्मा

खबर ये भी है कि अनुष्का शर्मा का इस तरह का पहला वैक्स पुतला होगा जो कि सिंगापुर के मैडम तुसाद में लगाया जाएगा। इसके पहले इस तरह के फीचर का कोई भी पुतला सिंगापुर के मैडम तुसाद में नहीं मौजूद है।

सोर्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा इस का ये पुतला हाथ में फोन लेकर बात करते हुए नजर आने वाला है। इसके पहले भी कई सेलेब्रेटी जैसे वरुण धवन, अनिल कपूर और काजोल जैसे कई सेलेब्रेटी के सिंगापुर में पुतले लगाए थे।

इसके अलावा अब मैडम तुसाद दिल्ली में भी है जहां पर विराट कोहली का भी पुतला मौजूद है। अनुष्का शर्मा इस समय फिल्म सुई धागा में काफी ज्यादा व्यस्त चल रही है और उनके साथ इस फिल्म मे वरुण धवन नजर आने वाले है।

इस समय फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है और इस दौरान अनुष्का शर्मा सड़कों पर सुई-धागा लुक में घूमती रहीं लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। सुई धागा में वरुण धवन मौजी नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो दर्जी है।

वहीं अनुष्का बनी हैं ममता.. जो कढ़ाई का काम करती है। फिल्म का निर्देशन 'दम लगा के हईशा' फेम डाइरेक्टर शरत कटारिया कर रहे हैं।

बीते दिनों मध्य प्रदेश के चंदेरी में शूटिंग के दौरान एक सीन को शूट करने के दौरान वरूण ने अनुष्का को बिठाकर लगभग 10 घंटों तक साइकिल चलाई।

इस फिल्म के लिए लोग काफी समय से इंतजार कर रहे है और हो सकता है ये वरुण धवन की एक और हिट फिल्म साबित हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X