विराट कोहली को गुडबाय बोलते वक्त इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा- वायरल हुई तस्वीर

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अक्सर समय निकालकर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। जैसा कि सभी जानते हैं कि विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं और इस समय उनकी और अनुष्का शर्मा की एक शानदार तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद अनुष्का शर्मा ने शेयर किया है और निश्चित ही वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गई हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा ने फोटो साझा करते हुए लिखा है कि..

'ऐसा लगता है कि समय के साथ गुडबाय बोलना आसान हो जाता है, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है।' बता दें कि विराट कोहली से मिलने के लिए अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड पहुंची थीं और दोनो ने मिलकर वेलेन्टाइन्स डे मनाया था।

anushka sharma, virat kohli, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली

अब विराट कोहली फिर से टेस्ट सीरीज में बिजी होने वाले हैं और अनुष्का वापस भारत आएंगी। जनवरी में भारतीय न्यूजीलैंड पहुंची थी और अभी तक पांच टी-ट्वंटी और 3 वनडे मैच हो चुके हैं। इसके अलावा अभी टेस्ट मैच होने बाकी हैं।

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो झूलन गोस्वामी के जीवन पर बन रही फिल्म में नजर आने वाली हैं। बता दें कि झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार गेंजबाद रही हैँ। कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा का तस्वीर झूलन गोस्वामी के साथ वायरल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X