..................... anushka sharma first emotional reaction on virat kohli retirement i have seen those tears how much all this took from you - Hindi Filmibeat

याद रहेंगे वो आंसू... विराट कोहली के संन्यास पर अनुष्का शर्मा हुई बेहाल! बोलीं- सबने तुमसे कितना कुछ छीन लिया.

Anushka Shama On Virat Kohli Retirement

Anushka Shama On Virat Kohli Retirement: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के संन्यास के ऐलान के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया से हर किसी का दिल कचोट दिया है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ स्टेडियम की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बेहद भावुक पोस्ट लिखा है जो कि मिनटों में वायरल हो गया है।

वो आंसू याद आएंगे...

अनुष्का शर्मा ने लिखा, "वे रिकॉर्ड और माइलस्टोन के बारे में बात करेंगे। लेकिन मुझे वो आंसू याद आएंगे जो संघर्ष के दिनों में किसी ने नहीं देखे। आपने खेल के इस प्रारूप को अटूट प्यार दिया है। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया है, हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार और विनम्र होकर लौटे।"

अपने दिल की बात सुनी

अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, "मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफेद ड्रेस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किसी अलग तरह से संन्यास ले लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है। इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं माय लव, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।"

विराट अनुष्का हुए स्पॉट

बता दें कि विराट कोहली के संन्यास के ऐलान के बाद ये पावर कपल वेकेशन के लिए रवाना हो चुका है। इस सेलिब्रेशन पर जाते हुए पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। माना जा रहा है कि कोहली अपनी फैमिली के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 के अपकमिंग शेड्यूल के अनाउंसमेंट के बाद वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरू के साथ वापस जुड़ जाएंगे।

विराट अनुष्का का रिश्ता

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा से अपने पति विराट कोहली के साथ बैकबॉन की तरह खड़ी रही हैं। फिर चाहें वो क्रिकेट स्टेडियम में विराट के शानदार खेल का जश्न मनाना हो या फिर करियर के मुश्किल दौर में उनको सपोर्ट करना हो। 12 मई सोमवार क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा दिन माना जाएगा, क्योंकि आज किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Read more about: virat kohli bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X