..................... More about Shahrukh's new girl Anushka | सैन्zwj;य परिवार से आयी हैं अनुष्zwj;का - Hindi Filmibeat

सैन्‍य परिवार से आयी हैं अनुष्‍का

By Staff

Anushka Sharma
शाहरूख की फिल्‍म रब ने बना दी जोड़ी की हीरोइन अनुष्‍का शर्मा को अभी भले ही मीडिया के सामने आने से मना किया जा रहा है। लेकिन हमें उनके बारे में पता चल गया है कि वे कहां से है। यह फिल्‍म उन्‍हें कैसे मिली। फिल्‍मों में आने से पहलेवे क्‍‍या थी।

अनुष्‍का बंगलुरू की प्रसिद्ध माडल रही है। फैशन गुरू प्रसाद बिदापा ने बताया कि शुरू से ही अनुष्‍का के अन्‍दर स्‍टार बनने की क्षमता रही है।

अनुष्‍का एक अनुशासित सैन्‍य परिवार से आती है। उनके पिता एक सैन्‍य अफसर है और मां एक घरेलू महिला है। वे बचपन से पढने मे काफी तेज रही है।

उनकी शिक्षा बंगलुरू के माउन्‍ट कारमल कालेज से हुयी है। वे आल राउन्‍ड छात्रा रही है। उनकी रूचि एथलेटिक्‍स में भी रही है। उनका व्‍यक्तित्‍व बचपने से काफी प्रभावशाली रहा है।

अनुष्‍का ने जब माडलिंग का फैसला किया तो उन्‍हें परिवार का पुरा समर्थन मिला। उन्‍होंने बंगलुरू की एक माडलिंग एजेंसी में प्रवेश लिया। वहां पर माडलिंग के गुरू प्रसाद बिदापा ने उनके व्‍यक्तित्‍व को निखारने में काफी सहयोग दिया।

बिदापा ने बताया कि जब 13 वर्ष की उम्र में पहली बार देखा था तो उनकी सुदरता से काफी प्रभावित हुए। उस उम्र में जब वह रैंप पर चलती थी तो उनके अंदर गजब का आत्‍मविश्‍वास झलकता था।

बंगलुरू की मॉडल ऐजेंसी ने उनका पोर्टफोलियों आदित्‍य चोपड़ा के पास भेजा था। जहां से उनका चुनाव शाहरूख की हीरोइन बनने के लिए किया गया। यहां से वे रब ने बना दी जोड़ी की हीरोइन बनने में सफल हुयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X