अनुष्का शर्मा ने सेल टैक्स विभाग के खिलाफ दायर की याचिका, जानें क्या है मामला

Recommended Video
Anushka Sharma Filed Petition against Sales and Tax Department: अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी फिल्मों और लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, फिलहाल एक्ट्रेस किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने सेल टैक्स विभाग के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसके पहले उन्होंने अपने सेल्स टैक्स कंसलटेंट की मदद से दो याचिकाएं दायर की थी। एएनआई ने इस मामले की ट्वीट कर जानकारी दी है।
एएनआई ने ट्वीट कर कहा है- 'बॉम्बे हाई कोर्ट अनुष्का शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है। एक्ट्रेस ने याचिका के जरिये उनके खिलाफ सेल टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई को चुनौती दी है। अनुष्का की याचिका को लेकर कोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस भेजा है। अब मामले की सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए टाल दिया है।

कोर्ट ने लगाई थी फटकार
कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोर्ट ने पिछली सुनवाई में अनुष्का शर्मा को फटकार लगाई थी। कोर्ट का कहना था कि, उन्होंने पहले कभी ऐसा केस नहीं देखा है। उन्होंने साथ ही अनुष्का शर्मा से यह भी पूछा था कि टैक्स कंसलटेंट के जरिये याचिका दायर करने का क्या तुक है। उन्होंने पहले कभी ऐसा मामला नहीं देखा है।

खुद क्यों नहीं करती याचिका
कोर्ट ने अनुष्का शर्मा के वकील से साथ ही यह भी पूछा था कि टैक्स कंसलटेंट की जगह वो खुद याचिका क्यों नहीं दायर करती हैं। अब इस मामले में लेटेस्ट अपडेट यह भी है कि, अनुष्का वकील के जरिए दायर की गई सभी याचिकाओं को वापस लेकर खुद याचिका दायर की हैं।

भुगतान की मांग
पहले दायर की गई याचिका में अनुष्का शर्मा के टैक्स कंसलटेंट के द्वारा 2012-13 और 2013-14 की बकाया राशि के भुगतान की मां की गई थी। अब आने वाले दिनों में सुनवाई के बाद ही नई अपडेट सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











