..................... अनुष्का शर्मा को डिलीवरी के बाद हुआ हेयर फॅाल, बाल कटवाने के बाद शेयर की सेल्फी Anushka Sharma facing hair fall after delivery she share his chopped hair selfies - Hindi Filmibeat

डिलीवरी के बाद अनुष्का शर्मा को हो गई ऐसी समस्या, बचने के लिए कटवाने पड़े बाल, दिखाया नया लुक

मां बनने के बाद कई बार महिलाओं को शरीर में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठीक इसी तरह की एक समस्या का सामना अनुष्का शर्मा ने भी किया है। जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए किया। आपको बता दें कि ये साल अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा है।

दोनों के घर में प्यारी सी बेटी वामिका का जन्म हुआ है। अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्मों से दूर केवल अपना सारा फोकस बेटी पर लगा रखा है। अनुष्का शर्मा ने कई मीडिया इंटरव्यू में भी बताया है कि उनके लिए इस वक्त बेटी पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

Anushka Sharma,

फिलहाल अपनी बेटी को मीडिया और कैमरे से दूर रखा है। वामिका की झलक नहीं दिखाई गई है। बेटी के जन्म के साथ अनुष्का के लिए जो बड़ी समस्या आयी है वो है उनका बाल झड़ना। एक्ट्रेस ने इस संबंध में अपने इंस्टाग्राम पर बात की है। साथ ही दो सेल्फी शेयर की है, जहां पर एक्ट्रेस का लुक नया लग रहा है।

अनुष्का ने अपने नए पोस्ट में हेयर कट करने की वजह बताई है। ऐसा मालूम होता है कि बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए एक्ट्रेस ने अपना हेयर कट करवाया है। अनुष्का ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि जब बेबी के जन्म के बाद बाल झड़ने की समस्या आपको अच्छे हेयर कट के लिए प्रेरित करे।

इसके लिए शुक्रिया जॅार्ज नॅार्थवुड। आप शानदार हैं। शुक्रिया सोनम कपूर। हमें मिलाने के लिए। बता दें कि अनुष्का ने इसी साल 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के पहले की आखिरी फिल्म की बात की जाए तो वह शाहरुख खान के साथ जीरो रही है। इसके साथ उन्होंने लॅाकडाउन के दौरान पाताल लोक, बुलबुल और काला जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X