बेटे अकाय के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर की अपनी पहली तस्वीर, दूसरी डिलिवरी के बाद ऐसी हो गई हैं हसीना

Anushka Sharma First Pic After Akaay Delivery

Anushka Sharma First Pic After Akaay Delivery: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने फैंस और देश से दूर फैमिली टाइम बिता रही हैं। दोनों बच्चों के साथ अनु्ष्का फिलहाल दुनिया के एक ऐसे महफूज कोने में हैं जहां वो सेलिब्रिटी स्टेट्स से दूर एक नॉर्मल लाइफ बिता रही हैं।

बेटे के जन्म के बाद से ही अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया से दूरियां बनाई हुई हैं। इसी बीच अब इस हसीना ने अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा अकेले मी टाइम स्पेंड कर रही हैं और काफी खुश दिखाई दे रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, 'सुबह का सूरज और मेरे फोन पर कुछ पढ़ने का समय - दिन की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है।' अनुष्का के फैंस उन्हें इतने दिनों बाद वापस देखकर खुश हो गए हैं। एक फैन ने उनसे पति विराट कोहली को मैसेज भेजने के लिए भी कहा, जो आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं। उसने लिखा, 'भाभी, भैया को बोलना केकेआर वालों से पंगे करें.... एंटरटेनमेंट की कमी हो रही है।' दूसरे ने कमेंट किया, 'स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करने के लिए आपकी याद आ रही है।' एक ने लिखा, 'भाभी, IPL में आपको मिस कर रहे हैं।']

आईपीएल के लिए भारत लौटने से पहले विराट और अनुष्का दो महीने पहले ही लंदन चले गए थे। अनुष्का अभी भी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में हैं। कथित तौर पर, वह जल्द ही वामिका को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए भारत लौटेंगी क्योंकि वह 3 साल की होने वाली है। हालांकि, इन रिपोर्ट्स में फिलहाल कोई सच्चाई नहीं है।

Read more about: anushka sharma bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X