अनुष्का को स्टारडम का शौक नहीं

फिल्म 'जब तक है जान' में एक ओर जहां अनुष्का शर्मा ने प्रैक्टिल फैसला किया वहीं अपनी निजी ज़िंदगी में भी अनुष्का शर्मा काफी प्रैक्टिकल हैं। उनकी बातों से साफ जाहिर होता है कि उन्हें स्टारडम की चाह नहीं है। वो सिर्फ उस काम को करती हैं जिसमें उन्हें खुशी मिलती है। ये तो हर कोई जानता है कि एक्ट्रेसेस का फिल्मी करियर काफी लंबा नहीं चलता है। शादी के बाद उनके करियर को ब्रेक लग ही जाता है। इसलिए अनुष्का पहले से ही इस बात के लिए खुद को तैयार किये हुए हैं।

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने कहा "मुझे लगता है कि अब से 10-15 साल बाद मैं एक्ट्रेस नहीं बने रहना चाहती। हो सकता है कि मेरी शादी हो जाए और मैं इस वक्त अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही हों। तारीफें हर किसी को पसंद होती हैं। हमारे प्रोफेशन कुछ ऐसा है कि इसमें लगे रहते हुए हम ये नहीं सोच पाते कि हम और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।"

Anushka Sharma

24 वर्षीय अनुष्का ने अपने पहली ही फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए अवॉर्ड पाया था उसके बाद बैंड बाजा बारात में भी उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। स्टारडम के बारे में बताते हुए अनुष्का ने कहा "स्टारडम अच्छा है लेकिन चूंकि मैं इस इंडस्ट्री में एक बाहरी हूं तो मै इसमें ज्यादा नहीं घुसना चाहती। मुझे पता है कि ये सिर्फ कुछ समय के लिए ही है।"

13 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'जब तक है जान' में अनुष्का शर्मा ने दूसरी बार शाहरुख खान के साथ नज़र आई हैं। इस फिल्म को करके अनुष्का काफी खुश हैं। फिल्म को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X