..................... Anushka Sharma dons a 35-kilo gown for Ranbir Kapoor's 'Bombay Velvet' - Hindi Filmibeat

माधुरी के नक्शेकदम पर अनुष्का.. पहना 35 किलो का कपड़ा

अक्सर यशराज की खोज अनुष्का शर्मा अपने कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वो नंबे के दशक की अभिनेत्री और डासिंग दिवा माधुरी की बहुत बड़ी फैन रह चुकी हैं। इसलिए ही शायद अब वो भी माधुरी के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि खुद को माधुरी जैसा साबित करने के लिए अनुष्का को काफी वक्त लगेगा लेकिन वो उनकी ही तरह अपने आप को प्रोजेक्ट करने में लगी हुई हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं तो सुनिए अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में 35 किलो का गाउन पहने दिखायी देंगी। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक मूवी देवदास में माधुरी दीक्षित ने अस्सी किलो का लहंगा पहना था। तो अनुष्का भी इसी तरह के भारी-भरकम ड्रेस पहन कर अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में अपना जलवा बिखेरा।

अनुष्का के इस भारी-भरकम गाउन को डिजाइन किया है 'द डर्टी पिक्चर' के लिए नैशनल अवॉर्ड जीत चुकीं डिजाइनर निहारिका ने जिन्होंने बताया कि जब अनुष्का इस फिल्म के लिे शूटिंग कर रही थीं तो दो लोगों की मदद से उन्होंने यह भारी-भरकम लहंगा पहना था।

मालूम हो कि फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का ने 140 पोशाकें पहनी हैं। फिल्म में अनुष्का एक जैज यानी गायिका के रोल में हैं। फिल्म में उनके आलावा रणबीर कपूर, करन जौहर और रवीना टंडन भी है। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। यह एक लवस्टोरी है, जिसका ट्रेलर अक्टूबर में रिलीज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X