रणवीर के लिए अनुष्का का दिल करेगा 'स्विंग'
मुंबई। अनुष्का शर्मा भी आखिरकार आइटम सांग करने वाली अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं। और हों भी क्यों न, बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने आइटम सांग के जरिए अपनी अलग विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा हो या कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा खान हो या करीना, इन सभी की आइटम सांग को लोगों का भरपूर प्यार मिला।
जिंदगी न मिलेगी दोबारा फेम डायरेक्टर जोया अख्तर की आगामी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनुष्का शर्मा आइटम सांग में थिरकती नजर आएंगी या यूं कह लें 'स्विंग' करेगी। असल में इस आइटम सांग का टाइटल होगा 'स्विंग'। इस फिल्म में अनुष्का अपने रिय़ल लाइफ एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी। इससे पहले इन दोनों के यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात साथ की थी। जो कि सुपरहिट फिल्म साबित हुई।
अनुष्का शर्मा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म पीके को लेकर भी काफी ट्रेंड में है। पीके के पोस्टर में ट्रांजिस्टर लिए अनुष्का को देख उनका नाम लोगों के जुबान पर चढ़ गया है। वैसे भी पीके इस साल सबसे बहु-प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभी पीके पोस्टरर्स से अनुष्का छा ही रही थीं कि उनके आइटम सांग करने की चर्चा भी सूर्खियां बटोरनी लगी।
फिल्म दिल धड़कने दो के इस आइटम सांग में यूं तो इसके बाकी स्टारकास्ट भी होंगे यानि कि प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शैफाली शाह। लेकिन यह कहने की जरूरत नहीं है कि सबकी निगाहें अनुष्का पर जमी होगी, क्योंकि उनके फैंन्स उन्हें पहली बार आइटम सांग करते देखेंगे। फिलहाल , यही कह सकते हैं, ऑल दि बेस्ट अनुष्का।


Click it and Unblock the Notifications











