अनुष्का ने दिया pk, बॉम्बे वेलवेट को क्रेडिट, 'रब..' को भूलीं
अनुष्का शर्मा आजकल अपनी आगामी फिल्म 'एनएच 10' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म को लेकर अनुष्का काफी उत्साहित हैं और हों भी क्यों न..इस फिल्म के साथ अनुष्का बतौर निर्माता इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। बहरहाल, यहां बात कर रहे हैं अनुष्का के बयान का, जहां उन्होंने कहा कि पीके और बॉम्बे वेलवेट ने उनके अंदर सिनेमा के प्रति शौक को जगाया।
अनुष्का शर्मा खुद में सिनेमा का शौक जगाने का श्रेय अपनी ‘बॉम्बे वेलवेट' और ‘पीके' जैसी फिल्मों को देती हैं। अनुष्का ने कहा कि, ‘फिल्में आपको पर्सनल स्तर पर प्रभावित करती हैं, क्योंकि यह वह जिंदगी है जो आप जीते हैं, मेरी जिंदगी का 95 फीसदी हिस्सा मेरा काम है।'
अनुष्का ने एक इंटव्यू के दौरान मीडिया से बातें साझा करते हुए कहा, ‘अलग-अलग तरह के किरदार करना भी आपको प्रभावित करता है और इसका बड़ा श्रेय ‘पीके' और ‘बॉम्बे वेलवेट' को जाता है। इन फिल्मों ने मेरे अंदर सिनेमा का अच्छा शौक जगाया है।'
पढ़ें- Pics: विराट-अनुष्का की छुपा-छुपी खत्म
बहरहाल, अनुष्का ने अपनी हालिया दोनों फिल्मों का नाम तो ले लिया, लेकिन शायद अनुष्का अपनी पहली फिल्म को भूल चुकी हैं। शाहरूख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में आईं अनुष्का को शायद अपनी पहली फिल्म खास नहीं लगी। जबकि यह फिल्म हिट रही थी और दर्शकों ने अनुष्का को काफी सराहा भी था।
गौरतलब है कि, फिल्म ‘एनएच 10' से अनुष्का काफी उम्मीद लगाए बैठीं है। इस फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया जा रहा है। 6 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अनुष्का के पति की भूमिका में नील भूपलम हैं। फिल्म की कहानी एक यात्रा के दौरान पति-पत्नी के सामने आई मुसीबतों और जिंदगी बचाने के लिए उनकी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है।


Click it and Unblock the Notifications
