अनुष्का ने पूछा किसने, किसको, कितना लंबा किस किया?
यशराज की खोज सेक्सी अनुष्का शर्मा ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बनायी है। इन दिनों वह आमिर खान के साथ फिल्म पीके को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि बिंदास बाला अनुष्का का फिल्म में आमिर संग फिल्मी दुनिया का सबसे लंबा लिपलॉक सीन है जिस पर भड़कते हुए अनुष्का ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता है कि लोग इस तरह की बेतूकी बातें क्यों करते हैं?
हमारा एक किसिंग सीन फिल्म में जरूर है लेकिन यह सबसे लंबा लिपलॉत सीन है इसे कह पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मैंने दूसरों के 'किस' का टाइम नहीं देखा और कभी नोट नहीं किया कि किसने, किसको, कितना लंबा किस किया?
मालूम हो कि पीके फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त भी एक महत्वपूर्ण रोल में हैं जिसकी शूटिंग उन्होंने जेल जाने से पहले ही पूरी की थी वो भी तीन-तीन शिफ्टों में काम करके। आमिर खान अपने अब तक के करियर में लगभग सभी बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ किसिंग सीन शूट कर चुके हैं।
अनुष्का शर्मा और आमिर खान पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। पीके फिल्म आजकल काफी चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान और संजय दत्त राजस्थान के एक गांव के 2 स्टार होटल में रुके थे जिसे लेकर मीडिया ने काफी खबरें बनाई थीं। अब आमिर और अनुष्का के बीच के किसिंग सीन को लेकर भी पीके फिल्म काफी चर्चा में है।
वैसे अनुष्का ने अब तक अपनी जितनी भी फिल्में की है उसमें एक-दो को छोड़ दिया जाये तो हर फिल्म उनके किस के ही कारण चर्चा में रही है..आगे की खबर स्लाइड में..


Click it and Unblock the Notifications











