सलमान खान के साथ फिल्म की खबर पर अनुष्का ने किया इनकार, बोली ऐसी फिल्म..
सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने फिल्म सुल्तान में निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ मिलकर काफी ज्यादा धमाल मचाया था। लोगों को फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई कि ब्लॉबस्टर साबित हुई। काफी समय से चर्चा थी कि अनुष्का और सलमान फिर से संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए फाइनल कर लिए हैं। इस मामले में अब अनुष्का शर्मा का बयान सामने आया है और उन्होने इस खबर को पूरी तरह से नकार दिया है।
उनका कहना है कि ऐसी किसी भी तरह की बात उनसे नहीं हुई है और ना ही किसी तरह का ऑफर आया है। अब इस बात से इतना तो साफ हो गया कि अनुष्का और सलमान को लेकर आ रही ये खबर पूरी तरह से बेबुनियाद थी।

अगर जाकर ऐसा कुछ होता है तो निश्चित तौर पर सलमान के फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे। गौरतलब है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली इसके पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
हालांकि अनुष्का शर्मा को ये मौका अभी तक नहीं मिला है। खबर तो ये भी थी कि सलमान खान ने ही इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को अनुष्का का नाम बताया था। फिलहाल अनुष्का संजय के साथ नही आईं लेकिन उन्होने कई शानदार फिल्में की हैं...


Click it and Unblock the Notifications