VIDEO: शादी में क्या खूब ठुमकती दिखीं अनुष्का शर्मा!
[बॉलीवुड न्यूज] अभी कल तक अनुष्का शर्मा को क्रिकेट विश्व कप में मिले हार के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। लेकिन उम्मीद है कि इस खबर के बाद आप क्रिकेट से बाहर निकलकर अनुष्का के दूसरे रूप में देखने के लिए उत्साहित होंगे। जी हां, आपने सही पढ़ा अनुष्का शर्मा जल्द ही दुल्हन बनीं नजर आने वाली हैं।

अब इससे पहले कि आप दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू कर दें, बता दें, अनुष्का ने विराट कोहली के लिए नहीं, बल्कि एक विज्ञापन के लिए दुल्हन का रूप धरा है। दरअसल, अनुष्का ने हाल ही मेंं कोल्ड ड्रिंक 7अप का विज्ञापन शूट किया है। याद दिला दें, अनुष्का 7अप के एड का जाना माना चेहरा हैं।
अनुष्का ने कुछ समय पहले ही फिल्म निर्देशक विकास बहल के निर्देशन में इसके एक विज्ञापन की शूटिंग की। आज यानि की शुक्रवार से यह एड आपको टीवी पर दिखाई देगा, जिसमें अनुष्का दुल्हन बनीं नजर आएंगी। लेकिन फिलहाल आप नीचे वीडियो में इस विज्ञापन को देख सकते हैं।
पढ़ें- Insulting अनुष्का शर्मा है राष्ट्रीय 'आपदा'- कमाल आर खान
इस विज्ञापन के बारे में अनुष्का ने कहा कि, 'मेरे ख्याल से विज्ञापन में मेरा लुक आकर्षक और काफी क्रिएटिव है। आपको यह विज्ञापन बहुत मजेदार लगेगा' जबकि विज्ञापन के निर्देशक विकास बहल ने कहा, 'मुझे शादी-समारोहों की पृष्ठिभूमि को लेकर फिल्माना अच्छा लगता है। यह परिवारों को साथ लाता है, जिसके साथ ही ढेर सारी खुशियां और मौज-मस्ती आ जाती हैं।'
आपको बता दें, विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' को इस साल बेस्ट फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं, अनुष्का की बात करें तो दुल्हन बनीं अनुष्का को देखना दिलचस्प होगा।
नीचे देखें वीडियो-
विशेष नोट- टेलीविजन और बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












