अनुष्का शर्मा का 'बेफिक्रे' डांस..केपटाउन के लोग भी देखते रह गए

By Shweta

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रिसेप्शन के बाद साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरिज खेला जाना है और अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली और पूरी क्रिकेट टीम के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। अनुष्का शर्मा खासकर इस पल को बहुत इंज्वॉय कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा को केपटाउन की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो सड़क पर लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले विराट कोहली और शिखर धवन का भी सड़कों पर भांगड़ा करते वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा को देखकर आप भी कहेंगे कि अनुष्का का कोई जवाब नहीं है।

जनवरी के पहले सप्ताह में अनुष्का वापस भारत लौट जाएंगी तो वहीं विराट कोहली 5 जनवरी से साउथ अफ्रीका के साथ सीरिज शुरु हो चुकी है।अपनी शादी के समयविराट कोहली ने कहा है कि "उनके लिए फिलहाल शादी करना क्रिकेट से अधिक जरुरी था इसलिए वो श्रीलंका के साथ सीरिज में नहीं खेल सके लेकिन साउथ अफ्रीका के साथ सीरिज के लिए वो तैयार हैं।

फिलहाल अनुष्का शर्मा जल्द ही भारत लौटने के बाद जीरो की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इसके अलावा इस साल अनुष्का की परी और वरुण धवन के साथ सुई धागा भी रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X