विराट कोहली के गुस्से के बीच अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी- 'आप अपनी मां के लिए...', लोग बोले सब ठीक तो है ना?

Anushka Sharma Cryptic Post: क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli On BCCI) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जोड़ी परफेक्ट कपल के तौर पर दुनिया भर में मशहूर है लेकिन इन दिनों ये दोनों कुछ अटपटे रिएक्शन को लेकर छाए हुए हैं जिसके बाद फैंस भी चिंता जता रहे हैं कि आखिर विराट-अनुष्का (Virat Anushka) के बीच सब कुछ ठीक तो हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Reaction) का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी जोरों से वायरल हो रहा है।
अनुष्का शर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
हाल ही में विराट कोहली ने BCCI के फैमिली रूल्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट इसके बाद सामने आया है ऐसे में एक्ट्रेस के इसे विराट के गुस्से से जोड़कर देखा जा रहा है। विराट कोहली किसी भी इंटरनेशनल क्रिकेटर टूर में जाते हैं, तो अनुष्का शर्मा अक्सर उनके साथ होती हैं, लेकिन बीसीसीआई के नए नियम के तहत विराट कोहली पत्नी और बच्चों के साथ उतना समय नहीं बिता पाएंगे, जितना उन्हें चाहिए। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बीसीसीआई के नए नियम पर नाराजगी जताई। अब अनुष्का शर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट करके विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
किस तरफ है अनुष्का शर्मा का इशारा
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसमें वे बता रही हैं कि हम अपने बारे में कुछ भी समझें, लेकिन लोगों के दिमाग में कैसे हमारे अलग-अलग वर्जन मौजूद होते हैं। यानी हम जितने भी लोगों से मिलते हैं, उनकी हमें लेकर समझ अलग-अलग होती है। वे लिखती हैं, 'आपको जानने वालों के दिमाग में आपके अलग-अलग वर्जन होते हैं। आप अपने बारे में जो सोचते हैं, वह आपके लिए ही है और उसे भी आप वाकई में पहचानते नहीं हैं। आप जिस किसी से मिलते हैं, जिससे आपका रिश्ता होता है या राह चलते जिससे नजरें टकराती हैं, वो अपने दिमाग में आपकी एक इमेज बना लेते हैं।'
मां पापा भाई सबके लिए अलग शख्स
अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, 'आप अपनी मां के लिए, पिता के लिए, भाइयों के लिए वही शख्स नहीं होते, जो आप अपने कलीग, साथी या पड़ोसी के लिए होते हैं। लोगों के दिमाग में आपके कई वर्जन मौजूद हैं। आपका हर वर्जन वजूद में है, फिर भी आपकी खुद को लेकर समझ, दूसरों जैसी नहीं है।' अनुष्का के फैंस उनकी पोस्ट को विराट कोहली के बयान से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें उन्होंने बीसीसीआई के नियम की आलोचना की है, जिसके अनुसार मैन क्रिकेटरों को अब अपने परिवार के साथ समय बिताने का कम वक्त मिलेगा।
विराट कोहली ने कही थी ये बात
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट में विराट ने तनावपूर्ण कॉम्पिटिशन के दौरान परिवार के साथ रहने के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, "लोगों को यह समझाना बहुत मुश्किल है कि जब भी आपकी बाहरी जिंदगी में कुछ गंभीर हो रहा हो, तो अपने परिवार के पास वापस आना कितना जरुरी होता है।" उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य में परिवारों के महत्व के बारे में समझ की कमी है।
विराट अनुष्का की लव लाइफ
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। एक ब्रांड के एड से शुरू हुई लव स्टोरी शादी के मंडप तक पहुंच गई थी। विराट और अनुष्का ने जहां अपने रिलेशन को प्राइवेट रखा तो वहीं उन्होंने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग को भी काफी सीक्रेट ही रखा था। विराट और अनुष्का ने साल 2017 इटली में एक दूसरे के साथ शादी की थी। इसके बाद कपल के अब दो बच्चे हैं। विराट अनुष्का की बेटी की नाम वामिका और बेटे का नाम अकाय है। फिलहाल अनुष्का शर्मा पूरी तरह से अपने दोनों बच्चों पर ही फोकस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
