GOOD NEWS..अनुष्का शर्मा  लाइव हैं.. तुरंत कॉल करें..ये रहा उनका नंबर...

फिल्लौरी की खूबसूरत भूत अब आपसे लाइव बात करने के लिए तैयार है। जी हां। अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म फिल्लौरी के रिलीज होने तक अपने फैंस से लाइव वीडियो के जरिए बात करेंगी। हमारे पास है उनका नंबर।

By Prachi Dixit

अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्म फिल्लौरी के लिए एक दमदार प्रमोशन की तैयारी की है। अपने फैंस से जुड़ने और फिल्म के बारे में दर्शकों को जानकारी देने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि इस व्हाट्सएप नंबर 9867473178 पर खुद फिल्लौरी की प्यारी भूत शशी मौजूद होंगी। यानी कि अनुष्का शर्मा खुद अपने फैंस से इस नंबर पर बात करेंगी।

Anushka Sharma

है ना, यह आपके लिए एक दम धमाके दार खबर। इस व्हाट्सएप नंबर के जरिए फिल्म रिलीज होने के बाद के एक सप्ताह तक लगातार प्रमोशन किया जाएगा।

इसमें आप अनुष्का से फिल्म से जुड़े या फिर मन चाहे सवाल कर सकते हैं। इस व्हाट्सएप नंबर के द्वारा लाखों लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी।गौरतलब है कि पहली दफा किसी फिल्म का प्रमोशन इस तरह किया जा रहा है। जहां पर खुद किसी फिल्म की लीड एक्ट्रेस इस तरह अपने फैंस से रूबरू होगी। आप लाइव वीडियो के जरिए भी अनुष्का से बात कर सकते हैं।

आपको बता दें कि यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्लौरी की सीधी टक्कर अनारकली ऑफ आरा यानी कि स्वरा भास्कर से होती दिखाई देंगी। दोनों ही पहली बार अपने अब तक के निभाए गए बेहद जुदा किरदार और अंदाज में नजर आ रहे हैं।

रहा सवाल फिल्लौरी का तो अनुष्का के कंधों पर इस फिल्म की पूरी जिम्मेदारी है। उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी पहली फिल्म एनएच 10 हिट हुई थी। फिल्लौरी से भी उन्हें ढेरों उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X