अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए लिखा सबसे स्पेशल मैसेज, हुआ वायरल
साल 2021 भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के लिए नया रिकॅार्ड लेकर आयी। जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम ने फिर एक बार इतिहास के पन्नों पर अपनी जीत दर्ज करवाई है। ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेेट से करारी हार दी है। ऐसे में पूरे देश के लिए ये समय गर्व लेकर आया है।
टीम इंडिया ने मैदान में ऐसा खेल खेला की बॅालीवुड ने भी इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। इसे लेकर अनुष्का शर्मा ने भी इस खास मौके पर खास मैसेज दिया है।टीम इंडिया की इस बेहतरीन जीत ने गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का खात्मा कर दिया है।

इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने भी खास मैसेज लिखा है जो कि वायरल हो गया है। आपको बता दें कि मां बनने के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के लिए ये खास संदेश लिखा है। यहां पढ़िए पूरी खबर।


Click it and Unblock the Notifications











