Jhulan Goswami Birthday- अनुष्का शर्मा ने चकड़ा एक्सप्रेस को दी जन्मदिन की बधाई!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं लेकिन झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा है क्योंकि आज झूलन गोस्वामी का जन्मदिन पर है। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होने झूलन की एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद झूलन गोस्वामी के फैंस भी उनको विश कर रहे हैं और लगाचार बात कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं चैंपियन। आपको जानना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। आप एक जनरेशन की शानदार प्लेयर रहीं हैं जिसने टीम इंडिया के महिला क्रिकेट को ऊपर उठाया है।
भगवान आपको शक्ति प्रदान करे।'' अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा इस वक्त झूलन गोस्वामी की बायोपिक कर रहीं हैं जिसका नाम चकड़ा एक्सप्रेस हैं।
अभिनेत्री इस फिल्म में झूलन का किरदार निभाएंगी और फास्ट बॉलर बनकर स्टंप्स उड़ाती नजर आने वाली हैं। अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक इसके लिए तैयारी की थी और झूलन गोस्वामी के साथ काफी वक्त गुजारा था।
झूलन पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिनकी बायोपिक बन रही है। इसके पहले ज्यादातर पुरुषों की बायोपिक ही सामने आई है। हालांकि इस फिल्म को लेकर काफी समय से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। वर्कफ्रंट पर अनुष्का शर्मा इस फिल्म के अलावा कई और धमाकेदार प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं। उनकी फिल्मों के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











