Bollywood Live: अनुष्का शर्मा ने भारत की जीत पर विराट कोहली के सामने जोड़े हाथ, बुरी तरह घायल हुए गुरू रंधावा

Bollywood

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

इंडिया पाकिस्तान मैच दुनिया भर में चर्चाए बटोर रहा है। जहां इस मैच में पाकिस्तान को भारत बेहद बुरी तरह हराया है तो वहीं मैच के हीरो एक बार फिर से विराट कोहली बने। विराट कोहली ने न सिर्फ इस मैच में 14000 रन पूरे किए, बल्कि सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। अब इसी मौके पर पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रिएक्ट किया और एक पोस्ट के जरिए भावनाएं जाहिर कीं।

अनुष्का शर्मा हर बार मैच देखने आती हैं। लेकिन इस बार वह स्टेडियम में नजर नहीं आईं। हालांकि उन्होंने पति की इस ऐतिहासिक जीत पर अपना प्यार जरूर लुटाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें विराट कोहली दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर टीवी से खीचीं गई है, और इसके साथ एक्ट्रेस ने दो हाथ जोड़ने वाले और एक रेड हार्ट इमोजी लगाया है।

इसके साथ ही सिंगर गुरु रंधावा की तरफ से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे जान फैन्स तो उनकी चिंता होने लगी है। दरअसल गुरु रंधावा बुरी तरह घायल हो चुके हैं जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

LIVE Feed
  • Feb 24, 2025 8:14 PM

    Katrina Kaif ने संगम पर जाकर की पूजा, श्रद्धा भक्ति में लीग देख फैन्स बोले- जल्दी खुशखबरी भी मिले...

    कैटरीना कैफ अपनी सासु मां के साथ हाल ही में महाकुंभ पहुंचीं हैं। कैटरीना कैफ ने कुंभ पहुंचे ही स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह संगम पर पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी के साथ गईं। जहां उन्होंने मंत्रोंच्चारण के साथ पूजा पाठ की और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बता दें कि कैटरीना कैफ के इस सादगी और भक्ति भाव के देख फैन्स उनसे काफी इंप्रेस हो गए हैं। कैटरीना के फोटो और वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

    Katrina Kaif ने संगम पर जाकर की पूजा, श्रद्धा भक्ति में लीग देख फैन्स बोले- जल्दी खुशखबरी भी मिले...
  • Feb 24, 2025 6:49 PM

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाया Jubilant Foodworks के चेयरमैन पर रेप का आरोप, दर्ज करवाई FIR

    ठाणे पुलिस में बिजनेसमैन श्याम सुंदर भरतिया और उनके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्द की है। आपको बता दें कि यह कार्रवाई एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने करवाई है। बता दें कि एक्ट्रेस ने बलात्कार और धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। यह शिकायत बॉम्बे हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज करवाई गई है। क्योंकि एक्ट्रेस का कहना है कि पुलिस ने तीन महीने पहले केस तो दर्ज किया था, लेकिन किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

  • Feb 24, 2025 4:50 PM

    शादी की खबरों के बीच Orry ने सरेआम किया Urvashi Rautela को Kiss, अनकंफर्टेबल हुईं एक्ट्रेस, VIRAL VIDEO

    Orry kissed Urvashi Rautela during India Pakistan match: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी ऑरी के साथ डांस करती दिख रही हैं। वहीं ऑरी उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं।

  • Feb 24, 2025 4:09 PM

    बिहार में परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने किया भोजपुरी गाने पर डांस, एडमिट कार्ड पकड़ काटा बवाल, देखें VIDEO

    आरा में मैट्रिक के छात्रों ने परीक्षा खत्म होने का इस कदर जश्न मनाया कि हर कोई देखता ही रह गया। जैसे ही छात्रों की परीक्षा खत्म हुई तभी सैकड़ों छात्रों ने अपने परीक्षा का तनाव कम करने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर निकल रही बारात में घुसकर डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने पर डांस करना शुरू कर दिया। शादी में तेज आवाज में बज रहे गाने छात्रों को बेहद पसंद आए और सभी ने जोश उत्साह के साथ शादी में रंग जमा दिया। वीडियो में जिस कदर छात्र डांस करते दिख रहे हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि सभी परीक्षा खत्म होने से कितने खुश हैं।

    बिहार में परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने किया भोजपुरी गाने पर डांस, एडमिट कार्ड पकड़ काटा बवाल, देखें VIDEO
  • Feb 24, 2025 3:33 PM

    8 साल बाद ‘सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ से कमबैक करेंगे आदर्श गौरव, भावुक हुए अभिनेता

    Adarsh Gaurav- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आदर्श गौरव लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव', जिसे ज़ोया अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है, 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

  • Feb 24, 2025 2:41 PM

    'पाकिस्तान की बहू हूं..' टीशर्ट पहनकर राखी सावंत ने किया पाक को सपोर्ट, वीडियो हुआ वायरल!

    राखी सावंत का जो वीडियो सामने आया है वो इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि उन्होने जो टीशर्ट पहनी है वो काफी अलग है। उनकी आधी टीशर्ट इंडिया की है और आधी पाकिस्तान की है। राखी सावंत ने कई बातें भी कही हैं जो कि हैरान करने वाली हैं। राखी ने कहा है, ''इंडिया और पाकिस्तान की टीशर्ट पहन रखी है और मैं दोनों को देशों को सपोर्ट कर रही हूं। क्योंकि मैं इंडिया की बेटी हूं और बहू हूं पाकिस्तान की होने वाली।'' बता दें कि सोशल मीडिया पर राखी सावंत का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Feb 24, 2025 2:30 PM

    रणबीर कपूर की 13 साल की भांजी का स्कूल से लीक हुआ ये वीडियो, कपड़े फेंक कर दोस्तों के कर रही थी ऐसी हरकतें

    रिद्धिमा कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी भी अक्सर चर्चा में आती रहती हैं। एक बार फिर से वह सुर्खियों में आ गई है और उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने स्कूल में परफॉर्म करती हुई देखी जा सकती हैं और काफी सारे लोग समारा साहनी की तुलना आराध्या बच्चन से करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Feb 24, 2025 1:51 PM

    MBA चायवाले ने अपना टैग 'पनौती' किया IIT बाबा को समर्पित, बोले- अब तुम्हारी जिम्मेदारी है...

    दरअसल आईआईटीएन बाबा ने प्रिडिक्शन किया था कि इस मैच में भारत बुरी तरह हार जाएगी। बाबा ने कहा- 'इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली और बाकी को भी बोल दो जीत के दिखा दो। मैंने बोला है ना नहीं जीतेगी इंडिया तो नहीं जीतेगी' कहीं ना कहीं बाबा के शब्दों से लोग मैच को लेकर चिंता में बने थे, लेकिन जब भारत ने शानदार जीत हांसिल की तब से आईआईटीटएन बाबा को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। भारत की जीत के बाद बाबा का रिएक्शन भी सामने आया था उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी सीरियसली क्यों लेते हो। बाबा के इतना कहने पर लोगों ने उन्हें 'पनौती' का टैग दे दिया।

  • Feb 24, 2025 1:27 PM

    Hardik Pandya की रुमर्ड गर्लफ्रेंड ने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखकर दी फ्लाइंग Kiss, वायरल हुआ वीडियो!

    अभी तक हार्दिक और जैस्मिन को लेकर लोग बातें ही कर रहे थे लेकिन जब से उन्होने 23 फरवरी को हुए इंडिया पाक मैच में शिरकत की तो लोग और जोरदारी से बातें कर रहे हैं। इस अफवाह को हवा मिल गई। इस दौरान कहा जा रहा है कि जैस्मिन ने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखकर फ्लाइंग किस दी थी जिसका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। वो लगातार टीम इंडिया को भी चियर करती दिख रही हैं।

  • Feb 24, 2025 12:28 PM

    ढोल की थाप पर जमकर नाचीं करीना-करिश्मा कपूर

    आदर जैन और आलेखा की शादी से करीना और करिश्मा के वीडियो भी सामने आए हैं। दोनों भाई आदर की बारात में जमकर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने ढोल की थाप पर डांस किया। दोनों सिस्टर गोल्स दे रही हैं। करीना और करिश्मा ने तू मेरा हीरो नंबर वन, इश्क तेरी तड़पावे पर भी डांस किया। उनका डांस बहुत पसंद किया जा रहा है। दोनों बहने काफी खुश और एक्साइटेड भी लग रही हैं।

  • Feb 24, 2025 11:46 AM

    दीपिका कक्कड़ के जाने के बाद शो को लगा एक और झटका!

    सोनी टीवी का पॉपुलर कुकिंग शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो से टीवी पर 4 साल बाद कमबैक करने वाली दीपिका कक्कड़ ने हेल्थ इश्यूज के कारण बीच में ही शो को छोड़ दिया, जिससे फैंस को झटका लगा। अब लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा जुल्का का एविक्शन हो गया है। वो शो से बाहर हो गई हैं।

  • Feb 24, 2025 11:17 AM

    विवेक ओबेरॉय अपने बेटे संग IND-PAK मैच देखने पहुंचे मैच

    दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ने फैंस को अपनी सीटों से बांधे रखा और दर्शकों में कई मशहूर हस्तियां भी शामिल थीं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सितारों से सजी भीड़ देखी गई, जिसमें विवेक ओबेरॉय भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आए। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वहां के माहौल की झलकियां शेयर कीं। इस खास पल को और भी खास बनाते हुए उनके साथ उनके बेटे विवान भी उनके साथ थे।

  • Feb 24, 2025 9:48 AM

    एकता कपूर के नागिन 7 से लीड एक्टर्स का लुक हुआ लीक?

    Naagin 7 lead Actors: एकता कपूर की नागिन सुपरहिट टीवी सीरीज है। इसके अबतक 6 सीजन आ चुके हैं। शो में मौनी रॉय जैसी एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। अब शो के नए सीजन में कौन नागिन बनेगी और कौन नाग बनेगा इसे लेकर काफी चर्चाएं हैं। प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मलावीय और विवियन डीसेना के नाम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। हालांकि, प्रियंका चाहर चौधरी ने तो खुद इन खबरों को नकार दिया है उन्होंने कहा कि वो नागिन नहीं बन रही हैं। इस खबर से फैंस काफी निराश भी हुए।

  • Feb 24, 2025 7:06 AM

    छावा बनी विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

    विक्की कौशल की फिल्म छावा 2025 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने 10 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. छावा की कमाई से साफ है कि फैंस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं और इसकी कमाई अभी थमने वाली नहीं है। आइए नजर डालते हैं फिल्म के अबतक के रिपोर्ट कार्ड पर। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन 300 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 326.75 करोड़ हो गया है। बता दें कि फिल्म के 10वें दिन के कल्केशन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X