REVEALED: 'सुल्तान' में कुछ ऐसा होगा अनुष्का शर्मा का किरदार!
[बॉलीवुड न्यूज] 'सुल्तान' के लिए जब से अनुष्का शर्मा का नाम फाइनल किया गया है, सबके जुबान पर एक ही सवाल है कि सलमान खान के सामने अनुष्का का किरदार कितना ही मजबूत होगा? आखिर इतनी एक्ट्रेसस के बीच अनुष्का को फाइनल किया गया है, लिहाजा कैसा होगा उनका किरदार!
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिल्म में अनुष्का का किरदार काफी अहम होने वाला है। सुल्तान में अनुष्का भी पहलवान की भूमिका में दिखेंगी। यानि की बिना मेकअप और पूरी ट्रनिंग के साथ।
PICS: ये हैं रियल लाइफ 'सुल्तान'.. जिन्हें सलमान खान ने भी किया सलाम
अली अब्बास जफर ने अनुष्का को सुल्तान के लिए 'राइट च्वॉइस' कहा है। सुल्तान में अनुष्का पहली बार अपनी उम्र से ज्यादा की नजर आएंगी। निर्देशक ने कहा कि, अनुष्का की सबसे अच्छी बात है कि वह एथलीट हैं, लिहाजा उन्हें ज्यादा कुछ सीखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अनुष्का बॉडी लैंग्वेंज, किरदार की डिमांड को अच्छी तरह समझ पाएंगी।
बहरहाल, खास बात यह भी है कि इससे पहले हमने अनुष्का को शाहरूख खान और आमिर खान के साथ देखा है। और अब बारी है सलमान खान की ।
यहां जानते हैं सुल्तान से और कौन कौन से एक्टर्स जुड़े हैं-


Click it and Unblock the Notifications


