India Vs Pakistan मैच में विराट कोहली ने दिलाई जादुई जीत, अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका का प्यारा सा रिएक्शन

India Vs Pakistan

23 अक्टूबर को दिवाली के एक दिन पहले, विराट कोहली ने India Vs Pakistan मैच में जादुई पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई। इसके बाद पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है। इस जश्न में शामिल हो चुकी हैं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा ने एक बेहद इमोशनल सा लेकिन प्यारा सा नोट लिखकर विराट कोहली को इस जीत की बधाई दी।

अनुष्का ने साथ ही मैच से विराट कोहली की ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं और अपना उत्साह, इन तस्वीरों के साथ एक नोट लिखकर शेयर किया। हालांकि, इस दौरान भी एक तस्वीर में अनुष्का और उनकी बेटी वामिका भी मैच देखते नज़र आईं लेकिन अनुष्का ने वामिका की तस्वीर छिपा दी।

अनुष्का शर्मा ने लिखा नोट

अनुष्का शर्मा ने लिखा नोट

ओफ्फो, तुम क्या इंसान हो। कितने शानदार इंसान हो। तुमने आज कितने लोगों की ज़िंदगी में कितनी ज़्यादा खुशियां भर दीं। वो भी दिवाली के पहले की रात को। जश्न के माहौल को दोगुना कर दिया। तुम एक बेहतरीन इंसान हो मेरी जान। तुम्हारा आत्म विश्वास, शक्ति और खुद पर भरोसा कमाल का है।

ज़िंदगी का बेस्ट मैच

ज़िंदगी का बेस्ट मैच

अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा - आज मैंने अपनी ज़िंदगी का सबसे ज़बरदस्त मैच देखा है। और भले ही हमारी बेटी अभी बहुत छोटी है और वो ये बात आज ना समझ पाए कि उसकी मां कमरे में पागलों की तरह चीख चिल्ला क्यों रही थी और नाच क्यों रही थी लेकिन एक दिन वो ये ज़रूर समझेगी।

वामिका भी समझेगी

वामिका भी समझेगी

अनुष्का ने अपने नोट में लिखा, एक दिन हमारी बेटी जब समझदार हो जाएगी तो समझेगी कि उस दिन उसके पिता ने अपने ज़िंदगी की बेस्ट इनिंग्स खेलीं और तब खेली जब उनके करियर में एक अच्छा समय नहीं चल रहा था। वो समय जब बहुत मुश्किल था लेकिन वो इस मुश्किल समय से और मज़बूती से बाहर निकल कर आए।

मुझे तुम पर गर्व है

मुझे तुम पर गर्व है

अनुष्का ने अपने नोट को खत्म करते हुए लिखा - मेरी जान, मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हारा टैलेंट असीमित है, उसका कोई छोर नहीं है और तुम्हारा विश्वास अटूट है जो लोगों को भी भरोसा दिलाता है। हमेशा तुम्हें ऐसे ही प्यार करती रहूंगी।

सितारों ने दिया रिएक्शन

सितारों ने दिया रिएक्शन

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर लगातार सितारे भी कमेंट कर विराट कोहली को इस जीत के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं दर्शक और भारत की जनता उन्हें भगवान का दर्जा दे चुकी है। आज भारत vS पाकिस्तान मैच में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X