..................... अनुष्का शर्मा ने मनाया बैंड बाजा बारात के 10 साल का जश्न | Anushka Sharma celebrates 10 years of Band Baaja Baaraat - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा ने यूं मनाया बैंड बाजा बारात के 10 साल पूरे होने का जश्न, दूसरी ब्लॉकबस्टर

अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह स्टारर मनीष शर्मा की फिल्म बैंड बाजा बारात की रिलीज़ को 10 साल पूरे हो चुके हैं और रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म का जश्न मनाती दिखीं। फिल्म को याद करते हुए अनुष्का शर्मा ने फिल्म का एक बेहद प्यारा और मज़ेदार पोस्टर शेयर किया। गौरतलब है कि ये फिल्म अनुष्का के करियर की दूसरी ब्लॉकबस्टर थी।

अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत शाहरूख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी में की थी। लेकिन उन्हें सही मायनों में पहचान दिलाई थी बैंड बाजा बारात ने। इस फिल्म में उन्हें ढेरों नॉमिनेशन और अवार्ड्स दिलवाए।

anushka-sharma-celebrates-10-years-of-band-baaja-baaraat

अनुष्का ने जब अपना डेब्यू किया तो उसी साल, बॉलीवुड में गजिनी के साथ डेब्यू किया था असिन ने। और इसलिए उस साल, सारे अवार्ड्स असिन के नाम गए और अनुष्का से लाइमलाइट छिन गया। दिलचस्प है कि फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में अनुष्का का किरदार उनकी पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग था।

इसके बाद अनुष्का ने रणवीर सिंह के साथ बैंड बाजा बारात साईन की। इस फिल्म ने रातों रात अनुष्का और रणवीर को स्टार बना दिया। वहीं फिल्म ने युवाओं के लिए रोमांस के कुछ Basic Rules भी सेट किए थे जो हम आपको याद दिला ही देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X