..................... Anushka Sharma Cannes Debut most awaited photos Anushka Sharma tagged best look of the year in cannes by fans - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा ने कान्स फिल्स फेस्टिवल में किया ग्रैंड डेब्यू, लोग बोले- साल का बेस्ट लुक

Anushka Sharma

Anushka Sharma Cannes Debut: कान्स फिल्म फेस्टिवल की वो तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसका इस साल सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है और इस हसीना ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया है।

कान्स में अनुष्का का डेब्यू लुक

कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने लुक का काफी एलिगेंट रखा था। एक्ट्रेस ने अपने कान्स डेब्यू को यादगार बनाने के लिए Richard Quinn का खूबसूरत बॉडीकॉन ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था।

ऐसे में पूरा किया रेड कार्पेट लुक

इसके साथ ही Chopard ज्वैलरी के साथ अनुष्का ने अपने इस लुक में चार चाद ही लगा दिए। एक्ट्रेस ने बालों का नीट बन बनाया हुआ था जो कि उनके इस लुक को रिफ्रेशिंग टच दे रहा था।

मिनटों में वायरल मोस्ट अवेटिड लुक

अनुष्का शर्मा का ये लुक मिनटों में सोशल मीडिया पर छा गया है। अनुष्का के इस मच अवेटिड लुक की तारीफें करते उनके फैंस थम नहीं रहे थे। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में अनुष्का की ग्रेसफुल हर किसी को प्राउट फील करा रही है। इसके साथ ही नेटिजंस अनुष्का के इस लुक का साल के सबसे अच्छे लुक का टैग भी दे रहे हैं।

अनुष्का ने जीता दिल

बता दें कि अनुष्का शर्मा के कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू की खबर आते ही हर किसी को उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस का काफी बेसब्री से इंतजार होने लगा था। ऐसे में हसीना की तस्वीरों और वीडियो ने कहर काट दिया है और फैंस को अनुष्का के अब और भी कान्स लुक का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Read more about: anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X