अनुष्का शर्मा ने लंदन मे खरीदा पहला ब्रांडेड बैग

अभिनेत्रियों के कपड़ों के अलावा मंहगी एसेसरीज जैसे बैग्स, जूते और घड़ियां भी युवाओं को खूब लुभाते हैं और वो वैसी चीज पाने के लिए खूब पैसा खर्च करते हैं। इससे सामान बेचने वाली कंपनियों को तो फायदा होता ही है उस प्रोडक्ट का प्रचार करने वाले अभिनेता या अभिनेत्री को भी खूब पापुलैरिटी मिलती है।
देखें अनुष्का की लेटेस्ट गैलरी | देखें गैलरी अप्सरा | स्टार स्क्रीन अवार्ड की
मगर...अनुष्का शर्मा का कहना है कि वो कभी कोई ब्रांडेड बैग लेकर ना कहीं शामिल होती हैं और ना ही ऐसे प्रोडक्ट का प्रचार करती हैं। उनका मानना है ब्रांडेड बैग्स जैसी मंहगी चीजें युवाओं खासकर लड़कियों को बगैर सोचे समझे फैशन फॉलो करने को उकसाती हैं। वो ऐसी चीजों पर बेकार में ज्यादा पैसे खर्च करती हैं।
अनुष्का ने ये भी बताया कि उन्होंने पटियाला हाउस की शूटिंग के दौरान लंदन में एक ब्रांडेड बैग खरीदा है। अनुष्का बताती है कि उन्होंने ये बैग खरीदने से पहले तीन दिन सोचा और इस बारे में कई बार अपनी मम्मी को भी फोन करके पूछा कि वो बैग खरीदें या ना खरीदें।


Click it and Unblock the Notifications











